scriptश्री राम जन्मभूमि पर पहली बार मनाया जा रहा उत्सव – दर्शन के लिए 1 KM की लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु कर रहे इंतजार | Festival being celebrated for the first time at Shri Ram Janmabhoomi | Patrika News

श्री राम जन्मभूमि पर पहली बार मनाया जा रहा उत्सव – दर्शन के लिए 1 KM की लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु कर रहे इंतजार

locationअयोध्याPublished: Apr 10, 2022 11:07:15 am

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि परिसर में पहली बार मनाया जा रहा भगवान का जन्मोत्सव के दर्शन करने के लिए कतार में लगे लाखों श्रद्धालु

श्री राम जन्मभूमि पर पहली बार मनाया जा रहा उत्सव - दर्शन के लिए 1 KM की लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु कर रहे इंतजार

श्री राम जन्मभूमि पर पहली बार मनाया जा रहा उत्सव – दर्शन के लिए 1 KM की लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु कर रहे इंतजार

अयोध्या. भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जन्मोत्सव के दौरान भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए कई लाख श्रद्धालुओं की भीड़ राम जन्मभूमि परिसर पहुंच रही है। इसके लिए लगभग 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तक भक्त दर्शन के लिए अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े हैं। यह अद्भुत नजारा अयोध्या के रामकोट क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु दर्शन की इंतजार में जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं।
देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

धर्म नगरी अयोध्या में वासंतिक नवरात्रि के अंतिम दिन और चैत्र राम नवमी पर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की पावन बेला में ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु पावन सलिला सरयू में स्नान कर रहे हैं | यहाँ भजन कीर्तन करते विदेशी और अप्रवासी भारतीय सहित देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालु ,चारों ओर धार्मिक जयघोष, अनुष्ठानों का क्रम, शोभा यात्राएं, राम कथा के प्रवचन और श्रद्धा,भक्ति,आस्था को समर्पित बढ़ते कदम ही दिख रहे हैं। तो वहीं अयोध्या के प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम लला का दर्शन करने के लिए लगभग 1 किलोमीटर से अधिक के मार्ग पर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मंदिरों में रामलला के जन्मोत्सव पर बधाई गायन

राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। और बजते ही प्रभु श्री रामलला के गर्भगृह में जन्म के बाद भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। तो वही दौरान राम जन्मभूमि परिसर से अयोध्या भगवान के भजनों में गुंजायमान होगी हर मंदिरों में भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी जैसे बधाई गीत गूंजने लगेंगे। और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर उनके प्रसाद को भी ग्रहण करेंगे। अभिया उत्सव पहली बार भगवान के जन्म स्थान पर होता हुआ दिखाई देगा जिसे दूरदर्शन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो