scriptनवरात्र के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल | first day of Navratri women safety by takin | Patrika News
अयोध्या

नवरात्र के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल

नोडल अधिकारी व आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने कहा आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

अयोध्याOct 17, 2020 / 03:14 pm

Satya Prakash

नवरात्र के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल

नवरात्र के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल

अयोध्या : प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया गया है इस अभियान से महिलाओं को आत्मरक्षा आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चला जा रहा है जिससे प्रदेश में हैवानियत का शिकार बन रहे नारी को स्वयं की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर सके यह अभियान आज शारदीय नवरात्र प्रारंभ से चैत्र नवरात्र तक लगातार चलता रहेगा।
नारी सशक्तिकरण को लेकर कोतवाली नगर में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। जनपद की नोडल अधिकारी व आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने महिलाओं से संबंधित सुरक्षा के टिप्स दिए। इसके साथ ही सुरक्षा से संबंधित वूमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102 व एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। वहीं कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनको जागरूक किया जा रहा है साथ ही किसी भी दिक्कत या परेशानी से पुलिस को किस तरह से संपर्क करना है उस नंबरों की उपयोगिता के बारे में उन्हें बताया गया। आईजी भर्ती बोर्ड पर पद्मजा चौहान ने बताया कि यह अभियान 6 महीने का है। इस नवरात्रि लेकर अगले चैत्र नवरात्र तक अभियान चलता रहेगा।महिलाओं से संबोधित घरेलू हिंसा या कोई अन्य समस्याओं को लेकर दिक्कत आती है तो वे किन किन नंबर को डायल कर सकती है उसकी उपयोगिता बताई जा रही है।गोष्ठी में स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठन से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रही। साथ ही जनपद के डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार जिला अधिकारी अनुज झा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो