रामलला के दरबार मे हाजरी लगाएंगे यूपी के नए सीएम कोरोना के बाद पहली बार अयोध्या में राम नवमी मेले के आयोजन तैयारी है। और इस बार पूर्व से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर शासन प्रसाशन ने बड़ी तैयारी की जिसकी समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या पहुंच रहे हैं। लगभग 2 बजे सरयू तट स्थित राम कथा पार्क के हैली पैड पर लैंडिंग होगी जहां से सीधे हनुमान गढ़ी जायेगे। जिसके बार राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। जहां श्री रामलला के दरबार मे दर्शन पूजन करेंगे तो वहीं राम मंदिर निर्माण की तैयारी को देखेंगे। तो वहीं सरयू तट स्थित रामकथा संग्रालय सभागार में अधिकारियों के साथ राम नवमी मेला की तैयारी के साथ मंडल की भी समीक्षा कर योजनाओं पर मंथन करेंगे। जहां से देवी पाटन मंडल के लिए रवाना होंगे।
पहले कार्यकाल में 42 बार अयोध्या पहुंचे थे सीएम योगी 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या को प्राथमिकता दी। और 5 वर्षों में अयोध्या को वास्तविक स्वरूप दिलाने के लिए सैकड़ों योजना प्रस्तावित है। तो कई योजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जा चुका है। तो वहीं 5 वर्ष लगभग 42 बार अयोध्या के दौरे पर भी रहे हैं। लेकिन एक बार यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। दूसरे कार्यकाल की शुरुवात भी हो चुकी है। और पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अयोध्या में चल रहे योजनाओं जल्द पूरा किये जाने के साथ इस कार्यकाल में और कई योजना अयोध्या को मिल सकती है।