scriptछठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब | flood of faith was seen in Ram Nagari on Chhathotsav | Patrika News

छठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब

locationअयोध्याPublished: Nov 02, 2019 06:33:34 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी के सरयू में छठ व्रत महिलाओं ने सूर्य देवता को दिया अर्ध्य

छठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब

छठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब,छठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब,छठोंत्सव पर राम नगरी में दिखा आस्था का सैलाब

अयोध्या : भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में छठ उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ महाव्रत पर्व पर सूर्य देवता को सरयू तट के किनारे बड़ी संख्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने छठ मैया का जयकारा लगाते हुए ढलते हुए सूर्य देवता को अर्ध्य दिया और उनकी पूजा आराधना की .
बिहार और झारखंड की संस्कृति को समेटे छठ महाव्रत पर्व की परंपरा अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगी हैं। इसी कड़ी में अयोध्या में भी बड़ी संख्या में महिलाएं एक दिन पूर्व नहाए खाए की परंपरा के साथ शुरू हुए इस महाव्रत में गुरुवार की शाम ढोल नगाड़े की धुन पर झूमते नाचते गाते श्रद्धालु .सरयू तट के किनारे पहुंचे जहां पर गन्ने के पेड़ को नदी के किनारे तट पर गाड़कर पूजन के लिए स्थान निर्धारित किया गया और उसके बाद विविध प्रकार के पकवान इस व्रत पूजन में छठ मैया को चढ़ाया गया .हाथों में जल का कलश लिए नदी के पवित्र जल में खड़ी व्रत रखने वाली महिलाओं ने ढलते हुए सूर्य देवता को अर्ध्य दिया और विधिवत रूप से पूजन अर्चन संपन्न किया ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो