Ayodhya : जानिए कैसे अयोध्या पहुंचते ही श्रद्धालुओं जान जाएंगे राम मंदिर का रास्ता
अयोध्याPublished: Jun 28, 2023 07:54:48 am
अयोध्या में रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पर लगाए जाएंगे रंगों वाले फूलदार पेड़


अयोध्या में बन रहा जन्मभूमि पथ
राम मंदिर अपने भव्यता का आकार ले रहा है। वहीं दूसरी ओर राम जन्मभूमि परिसर सहित अयोध्या को वैदिक नगरी के रूप में संवारा जा रहा है। जहां न केवल प्राचीन मठ मंदिर, कुंड व घाटों का निर्माण उनके गरिमा के अनुरूप किया जाएगा। बल्कि अयोध्या पर्यावरण की दृष्टि के त्रेतायुगीन पौधों से सुजाज्जित किया जाएगा। यही नही रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ की पहचान विभिन्न रंगों वालों फूलों के पेड़ों से होगी।