scriptमंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू 1 फरवरी से डोर टू डोर जाएंगे कार्यकर्ता | Funds dedicated campaign started on February 1 door to door will workers | Patrika News

मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू 1 फरवरी से डोर टू डोर जाएंगे कार्यकर्ता

locationअयोध्याPublished: Jan 15, 2021 01:57:19 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व संत समाज

मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू 1 फरवरी से डोर टू डोर जाएंगे कार्यकर्ता

मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू 1 फरवरी से डोर टू डोर जाएंगे कार्यकर्ता

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में भी निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई है जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा 51 हजार का चेक देकर शुरुआत की है। और अब निधि समर्पण अभियान जनपद के 400 स्थानों पर कार्यकर्ता द्वारा चलाया जाएगा।
अयोध्या के मैत्रिक मंडप में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया इस दौरान आई कार्यकर्ताओं को मंदिर निर्माण के साथ राम मंदिर इतिहास को भी देश के लोगों तक पहुंचाए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान अयोध्या जनपद के जनप्रतिनिधि के साथ साधु-संतों ने भी हिस्सा लिया तो वही ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा इस अभियान के प्रारंभ में अपने निजी धन से 51 हजार रुपए का चेक देकर शुरुआत की। और अब अयोध्या नगर में बनाए गए 15 उप नगर से टोलियां निकलेगी। जिसके लिए जनपद में 400 स्थानों पर एक साथ टोलियाँ अभियान में जाएंगे, वहीं अयोध्या में संतों के नेतृत्व के लिए कारसेवक पुरम, तोताद्री मठ, संघ कार्यालय से निकाली जाएगी।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया है कि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण महा अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। जिसके लिए आज इस अभियान के तहत ₹51000 का चेक दिया गया है। अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि आज से निकलने वाली टोलियां 30 जनवरी तक प्रमुख लोगों से ही संपर्क करेगी जिसके लिए सूची तैयार की गई है यह वह लोग हैं जो मंदिर निर्माण में बड़ी मात्रा में धन उपलब्ध करा सकते हैं। वही बताया कि 15 जनवरी से 30 जनवरी तक ही बड़े दान स्वरूप के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद 1 फरवरी से door2door कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो