scriptदीपोत्सव में 500 ड्रोन से रामायण की होगी प्रस्तुति, आसमान से होगी फूलों की वर्षा | Grand fifth Deepotsav to be held in Ayodhya | Patrika News

दीपोत्सव में 500 ड्रोन से रामायण की होगी प्रस्तुति, आसमान से होगी फूलों की वर्षा

locationअयोध्याPublished: Oct 22, 2021 12:29:08 am

Submitted by:

Satya Prakash

1 नवंबर से 6 नवंबर तक होगा दीपोत्सव, राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे 9 लाख दीप

दीपोत्सव में 500 ड्रोन से रामायण की होगी प्रस्तुति, आसमान से होगी फूलों की वर्षा

दीपोत्सव में 500 ड्रोन से रामायण की होगी प्रस्तुति, आसमान से होगी फूलों की वर्षा

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के साथ इस वर्ष दीपोत्सव का आयोजन विश्व स्तरीय और बेहद खास होने जा रहा है। अयोध्या के सड़कों रामायण के प्रसंगों पर झांकियों के प्रदर्शन के साथ 9 लाख दीप जलाए जाएंगे। तो वहीं 500 ड्रोन से रामायण कालीन दृश्य का प्रदर्शन इस आयोजन का अदभुद होगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है।
दीपोत्सव की तैयारियों में डीएम व अन्य अधिकारी

अयोध्या में 5वे दीपोत्सव को विश्वस्तरीय भव्यता बनाये जाने की तैयारी का जायजा लेने पहुॅचे प्रमूख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश मेश्राम ने कार्यक्रमो में अब तक तैयारी को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य विभागीय अधिकारियो, आयोजनो में लगाये गये एजेंसियो के साथ रिव्यू किया।
भगवान श्री राम माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ पहुंचेंगे अयोध्या

इस दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जानकारी दी कि 1 नवंबर से 6 नवम्बर तक दीपोत्सव का आयोजित किया जाएगा। जिसमे भगवान श्री राम, माता सीता, अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या पुष्पक विमान से आगमन, भगवान श्री राम के अयोध्या में ऋषि मुनियो, अनुज भरत शत्रुघन के द्वारा स्वागत की तैयारी, रामकथा पार्क में कार्यक्रम आयोजित होगे। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर लगभग 09 लाख दीये जलाए जाएंगे।
आसमान से होगी फूलों की वर्षा

अयोध्या में इस बार 500 ड्रोन के द्वारा रामायण कालीन दृश्य दिखाई जाने का आयोजन दर्शकों के लिए आकर्षक होगा। उत्तर प्रदेश में इस प्रकार आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस साथ ही 30 द्वार अतिथि का स्वागत करेगा। इस दौरान हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया जाएगा। वहीं राम कथा पार्क के मंच पर विदेशी रामलीला व स्थानीय रामलीला दलो द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले रामलीला प्रसंगो का मंचन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो