अयोध्या जनपद में 1900 स्थानों पर सजेंगे माँ दुर्गा के भव्य पंडाल
अयोध्याPublished: Oct 14, 2023 05:19:12 pm
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया अयोध्या जनपद में लगभग 1900 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाकर श्रद्धालु पूजन करेंगे। इसके अलावा जनपद 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा।


दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य।
Aodhya Durga Pooja: अयोध्या धाम में दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने तैयारी पूरी कर ली है ।दुर्गा पूजा व रामलीला से संबंधित पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया अयोध्या जनपद में लगभग 1900 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाकर श्रद्धालु पूजन करेंगे। इसके अलावा जनपद 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के बाद भगवान राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसे लेकर पूजा समितियां एवं जनपदवासियों में विशेष उल्लास है। इसे देखते हुए इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं रामलीला बहुत ही अच्छे ढंग से मनाई जाएगी।