scriptअयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू युवा मोर्चा किया यह बड़ा ऐलान | hindu yuva morcha big announcement about Ram temple construction | Patrika News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू युवा मोर्चा किया यह बड़ा ऐलान

locationअयोध्याPublished: Dec 15, 2017 08:08:22 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

अखिल भारतीय हिंदू युवा मोर्चा द्वारा 11 करोड़ रुपए मंदिर बनाने के समय योगदान देगी।

See Politics on Ram Temple in Ayodhya and Court Order

See Politics on Ram Temple in Ayodhya and Court Order

अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, गुरुवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे अखिल भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम मिश्रा ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अयोध्या पहुंचे मिश्रा में राम लला के साथ ही कई मंदिरों में जाकर मत्था टेका और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
11 करोड़ रुपए देंगे सहयोग

भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम मिश्रा अयोध्या के छीरेश्वर महादेव, राम मंदिर निर्माण कार्यशाला गए तथा फिर राम लला का भी दर्शन किया। इसके बाद शिव ओम मिश्रा ने सरयू नदी पर जल लेकर राम जन्मभूमि स्थान पर मंदिर बने इसका संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राम जन्म भूमि किसी के बाप की नहीं है। यह करोड़ों हिन्दूओं के आस्था का स्थान है और हम यह मानते हैं कि 2018 के मध्य से भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अखिल भारतीय हिंदू युवा मोर्चा द्वारा 11 करोड़ रुपए मंदिर बनाने के समय योगदान देगी।
भगवान राम के प्रति बड़ी श्रद्धा आस्था व विश्वास

उन्होंने आगे कहा कि देश में 40 हजार से ज्यादा मस्जिदें हैं। हमने तो सिर्फ तीन मंदिरों की मांग की थी। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण , अयोध्या में राम जन्म भूमि तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को छोड़ दें नहीं तो यह याद रखिए 40 हजार मस्जिदों को एक-एक करके समाप्त कर दिया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए तथा राम मंदिर के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे। हमारे भगवान के प्रति बड़ी श्रद्धा आस्था व विश्वास है।
राम मंदिर के लिए रक्त का एक बूंद-बूंद बहा देंगे

शिव ओम मिश्रा ने कहा कि राम हम सब के लिए हैं हम लिए हम लोग 11 करोड़ रुपए ही नहीं, अपना रक्त का एक-एक बूंद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन हमारा विश्वास है कि कोर्ट देश के सवा सौ करोड़ हिंदुओं के विश्वास को बनाए रखेगी और भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में हम सभी के सहयोग से बनेगा। अखिल भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ हिन्दू महासभा के मनीष पांडेय, शिव सेना के संतोष दुबे, राजन, आरबी पांडेय, हनुमत तिवारीा आदि लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो