scriptWeather Update : जाने – अगले 5 दिनों में मौसम में होगा कितना बदलाव | How much will change in the weather in the next 5 days | Patrika News

Weather Update : जाने – अगले 5 दिनों में मौसम में होगा कितना बदलाव

locationअयोध्याPublished: Mar 03, 2021 10:46:19 am

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि के साथ शुष्क बने रहने की सम्भवना जताई है।

जाने - अगले 5 दिनों में मौसम में होगा कितना बदलाव

जाने – अगले 5 दिनों में मौसम में होगा कितना बदलाव

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. यूपी के अयोध्या (Ayodhya) जनपद में मौसम विभाग (Weather Update) ने पूर्वानुमान में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। जिसके साथ ही तापमान भी सामान्य से अधिक होगी। जिससे मौसम बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।
शीत ऋतु के बाद अब ग्रीष्म ऋतु शुरू हो गया है। जिसको लेकर अब मौसम में बदलाव हो गया है। रात्रि ठंड हवाएं व सुबह से गर्म हवा मिल रहा जिसको लेकर दिन प्रतिदिन मौसम बदलाव हो रहे हैं। अयोध्या जनपद में आने वाले 5 दिनों को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री०से० व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री०से० है। और सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम व 65 प्रतिशत व न्यूनतम 43 प्रतिशत होने के साथ हवा 7.7 कि०मी०/ घंटा की गति से दक्षिणी-पश्चिमी दिशा की ओर चल रही है।
वहीं आगामी 5 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के ऊपर रहने व हवा सामान्य गति से मुख्यत: पश्चिमी चलने की संभावना जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो