scriptHow was Ayodhya and who were the ancestors of Shri Ram | Ram Mandir Katha: कैसी थी अयोध्या और कौन थे श्रीराम के पूर्वज? | Patrika News

Ram Mandir Katha: कैसी थी अयोध्या और कौन थे श्रीराम के पूर्वज?

locationअयोध्याPublished: Sep 20, 2023 11:52:55 am

Submitted by:

Markandey Pandey

Ram Mandir Katha: आज कथा की इस कड़ी में हम आपको राम से पहले की अयोध्या और साथ ही राम के पूर्वजों के बारे में बताएंगे। इस लेख के माध्यम से आप राम और राम की अयोध्या से जुड़ी कई ऐसी जानकारियों से अवगत होंगे, जिसे आप शायद ही जानते हों। पढ़िए मार्कंडेय पाडेंय की विशेष रिपोर्ट...

ayodhya_ancient_new.jpg
कैसी थी अयोध्या और कौन थे श्रीराम के पूर्वज?
आकारो ब्रह्म रूपस्य, घकारो रुद्र रूपते।
यकारो विष्णु रूपस्य, अयोध्या नाम राजते।।
...ब्रह्मा इस नगरी की बुद्धि से, विष्णु चक्र से और मै स्वयं अपने त्रिशूल से अयोध्या की रक्षा करता हूं। अयोध्या शब्द में ही ब्रह्मा, विष्णु और शिव का निवास है। कैलाश पर्वत पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अयोध्या की महिमा और इतिहास बताया। महादेव शिव ने बताया कि अयोध्या पुरी सभी नदियों में श्रेष्ठ सरयू नदी के दाहिने किनारे बसी हुई है। इसके महात्म्य का वर्णन करने की क्षमता किसी में नहीं है। अयोध्या के माहात्म्य का अंदाजा पुराणों में लिखित इस कथा से लगाया जा सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.