scriptदर्दनाक : बेड पर पड़ा था पत्नी का शव फांसी पर लटक रहा था पति | Husband wife committed suicide In Sunba Village Mawai Ayodhya | Patrika News

दर्दनाक : बेड पर पड़ा था पत्नी का शव फांसी पर लटक रहा था पति

locationअयोध्याPublished: Mar 14, 2019 02:16:29 pm

अयोध्या जिले के मवई इलाके में सामने आई ऐसी घटना की मच गयी चित्कार वजह जान लोग हैं हैरान

Husband wife committed suicide In Sunba Village Mawai Ayodhya

दर्दनाक : बेड पर पड़ा था पत्नी का शव फांसी पर लटक रहा था पति


अयोध्या : जनपद के मवई थाना क्षेत्र के सुनबा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवा दंपति की मौत हो गई। 2 वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। दोनों अपने भाई और मां बाप से अलग रहते थे।पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या जिले के मवई इलाके में सामने आई ऐसी घटना की मच गयी चित्कार वजह जान लोग हैं हैरान

मवई थाना क्षेत्र के सुनबा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर में पति पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो पति सियाराम का शव फंदे से लटक रहा था जबकि पत्नी रीता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। फिलहाल इस संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि पहली पत्नी की मौत के बाद सियाराम ने रीता से 2 वर्ष पूर्व दूसरी शादी रचाई थी। ना तो पहली पति से कोई बच्चे थे और ना ही दूसरी पत्नी से कोई बच्चे हुए। बताया जाता है पति पत्नी में अक्सर कहासुनी हुआ करती थी जिसके बाद आज पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद भी फांसी से झूल गया।फिलहाल पुलिस दोनों पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पति पत्नी अपने भाई और मां बाप से अलग रहते थे।

ट्रेंडिंग वीडियो