scriptवायरस का कहर : अयाेध्या में सपा और भाजपा की महिला प्रत्याशी की कोरोना से माैत | Impact of Virus: SP and BJP woman candidate dies from Corona | Patrika News

वायरस का कहर : अयाेध्या में सपा और भाजपा की महिला प्रत्याशी की कोरोना से माैत

locationअयोध्याPublished: Apr 18, 2021 01:56:20 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

भाजपा प्रत्याशी bjp leader गीता सागर वर्मा की नामांकन के दिन हाे गई माैत ताे सपा समर्थित SP Leader प्रत्याशी जेल में बंद आईपीएस अधिकारी IPS officer की पत्नी प्रियंका सेन की नतीजे आने से पहले ही हाे गई माैत

ayodhya_news.jpg

SP and BJP woman candidate dies from Corona

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयाेध्या Ayodhya कोरोना वायरस Corona virus अब लोगों को संभलने और उपचार कराने का भी माैका भी नहीं दे रहा। चुनाव panchayat chunav प्रचार में जुटी भाजपा प्रत्याशी BJP leader गीता सागर वर्मा की नामांकन के दिन मौत हो गई। बांदा जिले की इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।
यह भी पढ़ें

यूपी में फिर बनाई जाएंगी अस्थायी जेल, 14 दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे कैदी

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता सागर वर्मा शनिवार को कोरोना से संक्रमित हाे गई थी। वह पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 14 से प्रचार कर रही थी। शनिवार को उन्हें नामांकन करना था। नामांकन करने के दिन ही गीता वर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गीता वर्मा चुनाव प्रचार के दौरान ही संक्रमित हो गई। वह बांदा जिले से पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। हाल ही में उन्हें पार्टी ने एक बार फिर से अपना टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतारा था। अब गीता वर्मा की मौत से भारतीय जनता पार्टी को इस सीट पर तगड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें

कोरोना योद्धाओं का अकाल: 725 योद्धाओं में से केवल 35 ने ही जताई प्लाज्मा डोनेट करने की सहमति

उधर कोरोना संक्रमण से ही जेल में बंद एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी वह जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रियंका सेन का भी निधन हो गया। प्रियंका सेन अयोध्या से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी थी। प्रियंका पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की पुत्र वधू और पशुपालन घोटाले में इन दिनों जेल में बंद आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन की पत्नी थी। आधी रात काे उन्हे सीने में दर्द हुआ और जुकाम भी शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें मध्य रात्रि करीब दाे बजे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रियंका सेन सपा की महिला प्रदेश सचिव भी रही चुकी हैं। दो दिन पहले ही उन्हें संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया था। वह अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई थी। इन दो घटनाओं के बाद यह साफ हो गया है कि अब कोरोनावायरस लोगों को संभलने का मौका भी नहीं दे रहा है और पिछली बार जो वायरस एक एक महीने तक लोगों को उपचार का समय दे रहा था अब वह घातक होने लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो