scriptश्री राम के संस्कृति से परिचय कराएगी भारतीय सांस्कृतिक उत्सव | Indian cultural festival will introduce Shri Ram culture | Patrika News

श्री राम के संस्कृति से परिचय कराएगी भारतीय सांस्कृतिक उत्सव

locationअयोध्याPublished: Oct 31, 2020 09:18:17 pm

Submitted by:

Satya Prakash

देश-विदेश के 51 स्थानों पर होगा भारतीय संस्कृति उत्सव आयोजन, अयोध्या से हुई शुरुआत

श्री राम के संस्कृति से परिचय कराएगी भारतीय सांस्कृतिक उत्सव

श्री राम के संस्कृति से परिचय कराएगी भारतीय सांस्कृतिक उत्सव

अयोध्या : भारतीय संस्कृति को वैश्विक फलक पर स्थापित करने के लिए देशभर में 51 स्थानों पर भारतीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज राम नगरी अयोध्या से किया गया इस दौरान अयोध्या के कई वरिष्ठ संत इस आयोजन में शामिल हुए तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कलाकारों अपनी प्रस्तुति की।
भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या से भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में संस्कृत का केंद्र बिंदु रहे प्रभु श्री राम की संस्कृति का गहनता से प्रचार प्रसार और लोक कल्याण के लिए भारतीय संस्कृत उत्सव 2020 का शुभारंभ अयोध्या के श्रीराम वल्लभा कुंज वेदांती मंदिर से प्रारंभ किया गया और इसके उपरांत देश विदेश के 51 स्थलों पर प्रभु श्री राम की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाएगा। अयोध्या में हुए आज कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के साधु-संतों ने दीप प्रज्वलन कर इस आयोजन का शुभारंभ किया जिसके बाद प्रखर वक्ताओं ने अयोध्या के भगवान राम पर अपने विचार रखे वहीं इस दौरान कई प्रकार वक्ताओं को सम्मानित भी किया गया इस आयोजन के अंतिम कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गणेश वंदना श्री राम जन्मोत्सव व अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रस्तुति की गई।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य महंत कमल नयन दास , जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभाष्कर , श्रीराम वल्लभा कुंज के महंत रामशंकर दास , रामकथा के मर्मज्ञ प्रेमभूषण जी महाराज, मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों विद्वान शामिल रहे।
कार्यक्रम के आयोजक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण शिलान्यास के बाद राम के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय संस्कृति उत्सव 2020 का शुभारंभ अयोध्या से किया जा रहा है। अयोध्या के बाद देश विदेश के 51 स्थानों पर इसका आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से वाराणसी , चित्रकूट , मथुरा वृन्दावन आदि प्रमुख स्थल सुनिश्चित किए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो