scriptकानपुर घटना पर प्रदेश सरकार से इस्तीफे की पेशकश : सपा | Kanpur government offers resignation over the incident | Patrika News

कानपुर घटना पर प्रदेश सरकार से इस्तीफे की पेशकश : सपा

locationअयोध्याPublished: Jul 04, 2020 10:23:06 pm

Submitted by:

Satya Prakash

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे ने प्रदेश की योगी सरकार पर लगाया आरोप मांगा इस्तीफा

कानपुर घटना पर प्रदेश सरकार से इस्तीफे की पेशकश : सपा

कानपुर घटना पर प्रदेश सरकार से इस्तीफे की पेशकश : सपा

अयोध्या : कानपुर में शहीद हुए पुलिस के जवानों को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे ने कानपुर में हुए घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है यहां की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है आए दिन लोगों की हत्या हो रही है।
उत्तर प्रदेश के सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व अयोध्या विधायक तेज नारायण पांडे ने अयोध्या में व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न व प्रदेश की कानून व्यवस्था पर वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया है उनके मुताबिक प्रदेश में जंगल राज कायम है कानून के रखवालों पर ही बदमाश गोलियां बरसा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े वारदातें भी हुई है वही कहा कि यदि वर्तमान सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को चलाने में असमर्थ है लोगों को रोजी-रोटी व रोजगार देने में असमर्थ है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दें । साथ ही अयोध्या में नयाघाट से लेकर सआदतगंज तक फोरलेन के प्रस्ताव के बाद से परेशान हुए अयोध्या के व्यापारियों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्यमंत्री पवन पाण्डेय ने कहा की इस तरह से अयोध्या के लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे क्या उनके लिए कोई व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। समाजवादी पार्टी हमेशा मजबूरों मजलूमों के हूकूक के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या के व्यापारियों और निवासियों को उजड़ने नही देंगे चाहे इसके लिए उन्हे जेल जाना पड़े या फिर आंदोलन करना पड़े।इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हामिद जफर मीशम, मीडिया प्रभारी बलराम यादव, सहित अयोध्या के व्यापारी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो