विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता एक करोड़ हिंदू से करेंगे संपर्क, अयोध्या से शुरू हुआ बड़ा अभियान
अयोध्याPublished: Nov 06, 2022 03:20:32 pm
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अभियान की शुरुआत कर कहा घर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता


विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता एक करोड़ हिंदू से करेंगे संपर्क, अयोध्या से शुरू हुआ बड़ा अभियान
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद एक और बड़े अभियान की शुरुआत की है यह हित चिंतक अभियान के तहत पूरे देश भर में एक करोड़ से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए कार्यकर्ता 5 लाख गांव शहर मोहल्ले के घर घर तक जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा प्रारंभ किया गया है।