scriptबिग ब्रेकिंग : फैजाबाद में खिला कमल,लल्लू सिंह ने आनंदसेन को हराया | Lallu Singh Win Faizabad Loksabha Election result 2019 Latest Upadte | Patrika News

बिग ब्रेकिंग : फैजाबाद में खिला कमल,लल्लू सिंह ने आनंदसेन को हराया

locationअयोध्याPublished: May 23, 2019 05:38:13 pm

वर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने 66 हजार से अधिक वोट के अंतर से दी शिकश्त,नही चला गठबंधन का जोर

Lallu Singh Win Faizabad Loksabha Election result 2019 Latest Upadte

बिग ब्रेकिंग : फैजाबाद में खिला कमल,लल्लू सिंह ने आनंदसेन को हराया

अनूप कुमार
अयोध्या : साल 2014 चुनाव में जब मोदी लहर थी तो पूरे देश में विपक्षी दल ताश के पत्तों की तरह बिखर गए | लेकिन 2019 के चुनाव में मोदी लहर ने सुनामी की शक्ल ले ली और लगभग 345 से अधिक सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से मोदी सरकार ने देश की सियासत पर कब्जा कर लिया | देश की सियासत में अहम किरदार निभाने वाली फैजाबाद संसदीय सीट पर एक बार फिर से कमल खिल गया | भाजपाई दुर्ग सपा बसपा गठबंधन की तमाम कोशिशों के बावजूद महफूज रहा | इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी आनंद सेन यादव को लगभग 65000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी है | भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है | शर्मनाक बात यह रही कि इस सीट पर कांग्रेस लगभग 50 हजार वोटों के इर्द गिर्द सिमट गयी |
वर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने 66 हजार से अधिक वोट के अंतर से दी शिकश्त,नही चला गठबंधन का जोर

समाचार लिखे जाने तक लगबग 90 फीसदी मतगणना का कार्य संपन्न हो चुका था | उस समय प्राप्त मतों के आंकड़े में भाजपा के लल्लू सिंह को 481541 सपा के आनंदसेन यादव को 414544 कांग्रेस के निर्मल खत्री को 48590 मत मिले थे | इस आंकड़े के मुताबिक़ भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 66997 मतों की अजेय बढ़त बना ली थी | पत्रिका से खास बातचीत के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की जीत है ,सुशासन की जीत है| हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था और वह नारा एक बार फिर से साकार हुआ है | वही अमेठी में राहुल की हार पर लल्लू सिंह ने कहा कि अगर राहुल ने अमेठी का विकास किया होता तो उन्हें फिर से जीत मिलती | प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन पर लल्लू सिंह ने कहा कि यह झूठ और धोखेबाजी का गठबंधन था | जो सिर्फ स्वार्थ के लिए किया गया था जनता इसे जानती थी इसीलिए इस गठबंधन को जनता ने नकार दिया | एक बार फिर से पूरे देश में कमल खिला है और पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार बनी है हम देश के विकास में और तेजी से कार्य करेंगे |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो