scriptबिग ब्रेकिंग : अयोध्या में भी भाजपा की बड़ी बढ़त लल्लू सिंह आगे,गठबंधन पीछे | Loksabha Election 2019 Result Live lallu Singh BJP Forword | Patrika News

बिग ब्रेकिंग : अयोध्या में भी भाजपा की बड़ी बढ़त लल्लू सिंह आगे,गठबंधन पीछे

locationअयोध्याPublished: May 23, 2019 09:18:18 am

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री हर विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं,लल्लू सिंह लगभग आठ हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं

Loksabha Election 2019 Result Live lallu Singh BJP Forword

बिग ब्रेकिंग : अयोध्या में भी भाजपा की बड़ी बढ़त लल्लू सिंह आगे,गठबंधन पीछे

अयोध्या : लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौर में फैजाबाद संसदीय सीट से भी शुरुआती रुझान आ गए हैं | जिसमें फैजाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह बढ़त बनाए हुए हैं | फैजाबाद संसदीय सीट की 5 विधानसभा सीटों में भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह आगे हैं |अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह गठबंधन उम्मीदवार आनंद सेन यादव से आगे हैं | वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री हर विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं | बताते चलें कि फैजाबाद संसदीय सीट भाजपा का गढ़ है और यहां से वर्तमान में भी भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ही बीते चुनाव में विजयी हुए थे और इस बार भी भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह सपा बसपा गठबंधन उम्मीदवार आनंद सेन यादव और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल खत्री से आगे हैं | लगातार आ रहे आंकड़ों में रुदौली मिल्कीपुर में बीकापुर अयोध्या सभी जगह पर भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह आगे चल रहे हैं और मतों की गणना लगातार जारी है | बीकापुर में लल्लू सिंह 3000 वोट से रुदौली में 600 वोट से मिल्कीपुर में 1500 वोट से और अयोध्या में 2695 वोट से लल्लू सिंह आगे हैं |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो