scriptAyodhya : डेढ़ सौ प्रतिमाओं के काफिले के साथ अयोध्या में निकली विसर्जन शोभायात्रा | Ma Durga Pooja Prtima Visarjan Yatra Start in Ayodhya On Vijaydashmi | Patrika News

Ayodhya : डेढ़ सौ प्रतिमाओं के काफिले के साथ अयोध्या में निकली विसर्जन शोभायात्रा

locationअयोध्याPublished: Oct 08, 2019 12:20:32 pm

खबर के मुख्य बिंदु –
– शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में एकत्र हुई डेढ़ सौ से अधिक प्रतिमाएं
– डीजे की धुन पर थिरकते निकले माँ भक्त,हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल
– देर रात तक चलेगा विसर्जन कार्क्रम देखने जुटे लाखों श्रद्धालु

Ma Durga Pooja Prtima Visarjan Yatra Start in Ayodhya On Vijaydashmi

Ayodhya : डेढ़ सौ प्रतिमाओं के काफिले के साथ अयोध्या में निकली विसर्जन शोभायात्रा

अयोध्या : विजयादशमी के पर्व पर जहां पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ तरह तरह के आयोजन हो रहे हैं | उसी तरह धार्मिक नगरी अयोध्या में भी विजयदशमी के पर्व के मौके पर मां जगत जननी की प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है | जिसमें फैजाबाद शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से प्रतिमाओं का विशाल विसर्जन जुलूस रवाना हो चुका है | शारदीय नवरात्र के मौके पर 9 दिनों तक मां जगत जननी की आराधना पूजा के क्रम में दशमी तिथि पर परंपरागत रूप से मां की प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है | इसी कड़ी में इस वर्ष भी बेहद हर्ष और उल्लास के साथ फैजाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से मां जगत जननी की प्रतिमाएं विसर्जन स्थल निर्मली कुंड के लिए रवाना हो चुकी हैं |
ये भी पढ़ें – देश में कोलकाता,सुल्तानपुर और अयोध्या में होता है सबसे भव्य आयोजन,रामनगरी में उमड़े हैं लाखों माँ भक्त
केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति के नेतृत्व में विसर्जन शोभायात्रा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से निकल कर सुभाष नगर ,चौक, रिकाबगंज ,सिविल लाइन, बस स्टेशन सहादतगंज ,हनुमानगढ़ी के रास्ते विसर्जन स्थल गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक जाएगी | इस वर्ष तकरीबन डेढ़ सौ प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई है | जिस में सबसे आगे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की झांकियां है और उसके बाद सैकड़ों की संख्या में मां की प्रतिमाओं का लंबा जुलूस | वहीं इस विसर्जन शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाद शहर की सड़कों पर खड़े हुए हैं और सड़क के दोनों ओर मेले जैसा माहौल है | सुरक्षा व्यवस्था के बाबत कड़े इंतजाम किए गए हैं | विसर्जन यात्रा की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है और यह पूरा आयोजन देर रात तक चलेगा | पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो