scriptअयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार | Maa Durga idols of 3 districts will be immersed at Saryu Ghat | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार

अयोध्या जनपद के 1745 प्रतिमाओं को विसर्जित करने की बनाई गई बड़ी तैयारी, शहर में भी सुबह 11:00 निकाली जाएगी विसर्जन यात्रा

अयोध्याOct 04, 2022 / 10:36 pm

Satya Prakash

अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार

अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार

अयोध्या. जनपद में स्थापित 1745 व अन्य जनपदों से भी आने वाले दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर के निर्मली कुंड, संत तुलसी दास घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर विसर्जन की तैयारी की गई है। वहीं शहर में 11 बजे स्थापित 112 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गुप्तार घाट के निकट निर्मली कुंड पर शुरू होगा। इस दौरान विसर्जन फसलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
सुबह 11 बजे शहर में निकली जाएगी विसर्जन यात्रा

अयोध्या शहर के निर्मली कुंड पर तैयारियों का अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने जायजा लिया। आज रात में ही शहर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाएं जीआईसी के ग्राउंड में एकत्र होंगी और सब की नंबरिंग के बाद सुबह लगभग 11:00 बजे दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकलकर गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पहुंचेगी जहां पर उनका विसर्जन किया जाएगा। जीआईसी ग्राउंड से लेकर निर्मली कुंड तक सेक्टर व जोन बांट कर मजिस्ट्रेट वा फोर्स की तैनाती की गई है। विसर्जन देर रात तक चलता रहेगा। अयोध्या में होने वाले विसर्जन को लेकर जनपद में सुरक्षा का बड़ा घेरा तैयार किया गया है। विसर्जन के लिए निकले वाले यात्रा के लिए रूट डाइवर्जन किया गया है। शहर के तरफ जाने वाले मार्ग को कई स्थानों पर बाधित किया गया है। इसके लिए चौराहों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।
सरयू घाट पर होगा 3 जनपदों से आने वाली मूर्ति का विसर्जन

अयोध्या धाम में भी संत तुलसी दास घाट पर अयोध्या धाम सहित ग्रामीण क्षेत्र व गोंडा और बस्ती जनपद से आने वाले 1000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों की माने तो अयोध्या जनपद में विसर्जन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। अयोध्या संवेदनशील है। जिसको लेकर सिविल पुलिस के साथ पीएससी के जवानों को भी लगाया गया है इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी एलर्ट रखा गया है।

Home / Ayodhya / अयोध्या के सरयू घाट पर 3 जनपदों के मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो