अयोध्या

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए सवा लाख महामृत्युंजय का जप कर रहे ब्राह्मण

अयोध्या के प्राचीन छीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर संतों के आवाहन पर 15 वैदिक आचार्य कर रहे संकट निवारण महामृत्युंजय मंत्र का जाप

अयोध्याJan 11, 2022 / 02:04 pm

Satya Prakash

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए सवा लाख महामृत्युंजय का जप कर रहे ब्राह्मण

अयोध्या. देश में कोरोना महामारी के तीसरे लहर ओमिक्रोन फिर से लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। तो वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी बड़ी साजिश से लोग आहत हैं। जिसको लेकर आज अयोध्या में देश की सुरक्षा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु के लिए अयोध्या के प्राचीन ऐतिहासिक छीरेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में ब्राह्मणों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है।
प्राचीन छीरेश्वरनाथ मंदिर में हो रहा अनुष्ठान

राम जन्मभूमि स्थान के पास स्थित ऐतिहासिक छीरेश्वर नाथ मंदिर में अयोध्या के संतों के आवाहन पर पौष शुक्ल नवमी से द्वादशी तक चार दिवशीय सवा लाख संकट निवारण महामृत्युंजय मंत्र जापनुष्ठान प्रारम्भ हुआ। जिसमें वैदिक विधि विधान से 15 ब्राह्मणों के द्वारा कलश पूजन कर प्रारम्भ किया गया। जिसमे तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी व रघुनाथ शास्त्री व अन्य संत मौजूद रहे। वहीं देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
संतों के आवाहन पर हो रहा अनुष्ठान

तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री रामलला के अनंभक्त व देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को लेकर अयोध्या के संत समाज में यह भावना आई की उनके दीर्घायु के लिए व उनके कार्य मे आने वाले संकट को दूर करने के लिए अयोध्या में भगवान श्री भोलेनाथ के चरणों मे यह प्रार्थना किया जाए। और देश के उन्नति व सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य इसी तरह करते रहे। वहीं कहा कि प्रधानमंत्री जो सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और मंदिर निर्माण प्रति जिस [प्रकार से प्रतिध्व्त्ता है । इसलिए हम लोगो का यह दायित्व है कि ऐसे व्यक्ति के लिए मंगल कामना करें ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.