scriptAyodhya : राम मंदिर के लिए हो रही धनवर्षा, अब तक खाते में आई इतनी धनराशि | Mahant Nratyagopal das handed over gold silver to temple trust | Patrika News

Ayodhya : राम मंदिर के लिए हो रही धनवर्षा, अब तक खाते में आई इतनी धनराशि

locationअयोध्याPublished: Aug 08, 2020 06:44:27 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा हैं 42 करोड़ रुपए

Ayodhya : राम मंदिर के लिए हो रही धनवर्षा

Ayodhya : राम मंदिर के लिए हो रही धनवर्षा

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के लिए रामभक्ता खूब धनराशि दान कर रहे हैं। ट्रस्ट के खाते में अब तक 42 करोड़ रुपए नकद और करीब एक कुंतल-सोना चांदी जमा चुका है। शनिवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने करीब एक कुंतल सोना-चांदी और एक लाख का चेक ट्रस्ट को सौंप दिया है। महंत ने ट्रस्ट को वह सोना-चांदी सौंपा है जो बीते कुछ महीनों में रामभक्तों द्वारा दान किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 2 महीने से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के पास आ रहे रामभक्त दान में कुछ न कुछ भेज दे रहे थे, जिसमें विशेष रूप से चांदी शामिल है। इसके अलावा मणिराम दास छावनी के पुजारी दिवंगत बजरंग दास ने भी मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो के चांदी के ईंट दी थी। सोने-चांदी के दान को सुरक्षित रखने के लिए इसे ट्रस्ट को सौंपा गया है।
42 करोड़ है नकद राशि
नकदी की बात करें तो अब तक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में कुल 42 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं, जिसमें से 12 करोड़ रुपए पहले से रामलला के खाते में थे। ट्रस्ट बनने के बाद करीब 30 करोड़ का दान आ चुका है। मोरारी बापू ने 11 करोड़ की धनराशि, महावीर पटना ट्रस्ट ने दो करोड़ दिये हैं। मुंबई से एक करोड़ का दान मिला है। पर्ची पर शिवसेना लिखा था।
जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा ‘खजाना’
खुदाई में मिले खजाने को लेकर स्पष्ट करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि खजाने का मतलब सिर्फ सोने-चांदी से नहीं है, बल्कि खुदाई के दौरान मिले बड़े-बड़े शिलाखंडों से है। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान कई शिलाखंड मिले हैं, जो पहले से ही यहां मंदिर होने का प्रमाण देते हैं। यह ऐतिहासिक खजाना भी जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो