scriptमहंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि ट्रस्ट का आकार | Mahant Nritya Gopal Das statement on Shri Ram Janm Bhumi Trust | Patrika News

महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि ट्रस्ट का आकार

locationअयोध्याPublished: Aug 02, 2020 04:22:42 pm

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट के आकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंन कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रस्ट का आकार और बढ़ाया जाएगा।

महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि ट्रस्ट का आकार

महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि ट्रस्ट का आकार

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट के आकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंन कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रस्ट का आकार और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जैसे-जैसे लोग जुड़ते जाएंगे, ट्रस्ट का आकार बढ़ाता जाएगा। दरअसल भूमिपूजन की तैयारियों के बीच अयोध्या में ट्रस्ट के मौजूदा स्वरूप को लेकर भी विवाद है। राममंदिर आंदोलन से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ लोगों का आरोप है कि ट्रस्ट में कार सेवकों को जगह नहीं दी गई है। लेकिन इसपर महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि सभी लोगों को शामिल किया गया है, कोई बाहर का आदमी नहीं है।

 

लोग चला रहे अभियान

आपको बता दें कि कई लोग ट्रस्ट में बदलाव की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। इनका आरोप है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट में किसी भी कारसेवक को शामिल ना करके उनके संघर्ष का अपमान किया गया है। इसके अलावा मौजूदा ट्रस्ट की सदस्य संख्या भी 108 किए जाने की मांग की गई है। इसके समर्थन में लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के सोना चांदी नहीं बल्कि पैसा दान दीजिए वाले बयान पर उन्होंने कहा कि श्रद्धा से लोग जो भी देना चाहें ले लेना चाहिए। महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हमें अभी तक गेस्ट लिस्ट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इशकी सारी तैयारियां हो रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो