scriptAyodhya : सऊदी अरब में पति कर रहा है नौकरी यहाँ भारत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम | Married Women Commit Suicide In Tarun Ayodhya | Patrika News

Ayodhya : सऊदी अरब में पति कर रहा है नौकरी यहाँ भारत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

locationअयोध्याPublished: Sep 27, 2019 12:32:54 pm

खबर के मुख्य बिंदु –
– सुल्तानपुर की रहने वाली नीता वर्मा की तीन साल पहले हुई थी शादी
– पति की गैरमौजूदगी में उदास रहती थी पत्नी नही थे कोई बच्चे
– शुक्रवार की सुबह नीता के कमरे का हाल देख कर चीख उठे लोग

Married Women Commit Suicide In Tarun Ayodhya

Ayodhya : सऊदी अरब में पति कर रहा है नौकरी यहाँ भारत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

अयोध्या : जनपद के ग्रामीण क्षेत्र तारुन बाजार इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 30 वर्षीय विवाहित महिला का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे छत से लटकता हुआ पाया गया | घटना की जानकारी मृत महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है | महिला ने आत्महत्या क्यूँ कि इसकी जानकारी नहीं हो पायी है ,मृत महिला के मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गयी है |
ये भी पढ़ें – अयोध्या विवाद : शायद अब ख़त्म हो जाए रामलला ,अयोध्या के संतों और आम लोगों का इंतज़ार


मिली जानकारी के मुताबिक तारुन थाना क्षेत्र के जय सिंह मऊ मजरे लोहानी का पूर्वा का रहने वाले सुखराम वर्मा की शादी 3 साल पहले नीता वर्मा से हुई थी | शादी के कुछ दिन बाद सुखराम वर्मा नौकरी के सिलसिले में देश के बाहर सऊदी अरब चले गए और वही रहकर नौकरी कर रहे हैं | जबकि उनकी पत्नी नीता वर्मा निवासी जयसिंहपुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर अपने ससुराल तारून में रह रही थी | लेकिन न जाने किन परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहित महिला ने बृहस्पतिवार की देर रात अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | मृत महिला के कोई बच्चे भी नहीं है फिलहाल ऐसा क्यों हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो