scriptश्री लंका में राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा माता सीता का मंदिर | Mata Sita temple will be built on the lines of Ram temple | Patrika News

श्री लंका में राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा माता सीता का मंदिर

locationअयोध्याPublished: Mar 08, 2022 10:33:31 am

Submitted by:

Satya Prakash

श्री लंका ने भारत सरकार से रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत माता सीता से जुड़े स्थल अशोक वाटिका पर भव्य सीता मंदिर निर्माण के लिए मांगा सहयोग

श्री लंका में राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा माता सीता का मंदिर

श्री लंका में राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा माता सीता का मंदिर

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ देशभर में रामायण सर्किट से जुड़े स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है वहीं अब देश के बाहर भी रामायण से जुड़े स्थल की भव्यता की तैयारी हो रही है। और इसी के तहत अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की तर्ज पर श्रीलंका में जिस अशोक वाटिका में अपने कुछ क्षण बिताए थे उस स्थान पर माता सीता का भव्य मंदिर तैयार किया जाएगा। जिसकी जानकारी श्रीलंका सिलौटी भारत के प्रतिनिधि मडल के सदस्यों ने दी।
श्रीलंका में बनेगा माता सीता का मंदिर

दरसल राष्ट्रीय सेवक संघ के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय कवि संगम में 21 सदस्यीय दल श्री लंका गया था। श्रीलंका से अयोध्या तक के लिए काव्य यात्रा शुरू हुई है। जो कि अप्रैल माह में यह यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले अयोध्या से पहुंचा भगवान राम की चरण पादुका पूजन किया गया। इस दौरान श्रीलंका के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद राधाकृष्णन अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ श्रीलंका के प्रसिद्ध अशोक वाटिका जिसे सीता एलिया के नाम से जाना जाता है उस स्थान पर भी भारत सरकार और भारत के नागरिकों के साथ मिलकर श्रीलंका में माता सीता का मंदिर बनाने के लिए सहयोग मांगा है।
अप्रैल माह में अयोध्या पहुंचेगा दल

श्रीलंका से वापस हुए भारत का प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राजीव पाठक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि लंका में अशोक वाटिका पर माता सीता मंदिर बनाने के लिए सहयोग मांगा गया है कि साथ बताया है कि सीता वाटिका ट्रस्ट के प्रमुख प्रोफेसर सच्चिदानंद अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्रीलंका से एक शिला भेजी गई थी और अपेक्षा की कि भारत सरकार श्रीलंका के साथ मिलकर माता सीता का मंदिर निर्माण करें। और अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग इस स्थान के दर्शन के लिए यहां आएं।
वहीं इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम के आयोजन में पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत किया गया और वहां से शुरू हुई यह यात्रा में शामिल दल अप्रैल में अयोध्या पहुंचेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो