script

अयोध्या में 60 विधानसभा प्रभारियों की बैठक में नई रणनीति की तैयारी, सुनील बंसल भी रहे मौजूद

locationअयोध्याPublished: Sep 13, 2021 10:10:56 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक

अयोध्या में 60 विधानसभा प्रभारियों की बैठक में नई रणनीति की तैयारी, सुनील बंसल भी रहे मौजूद

अयोध्या में 60 विधानसभा प्रभारियों की बैठक में नई रणनीति की तैयारी, सुनील बंसल भी रहे मौजूद

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारी तेज कर दी है उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों के साथ विधानसभा के विस्तार को की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सभी विस्तारकों को विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। जिसके बाद उन्हें नियुक्त विधानसभा के लिए रवाना किया गया।
4 क्षेत्र विस्तारकोन की बैठक जुटे 60 प्रभारी

रामनगरी अयोध्या के मानस भवन में भाजपा के 60 विस्तारकों का अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। जिसमे अवध क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र और काशी क्षेत्र के विस्तारक मौजूद रहे इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रशिक्षण के दौरान विस्तारकों को बूथ प्रबन्धन, शक्ति केन्द्र के संचालन, मंडलों के संयोजन व पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। और प्रशिक्षण वर्ग के उपरान्त विस्तारकों को उनके नियुक्त की गयी विधानसभा में भेज दिया गया। अयोध्या में आयोजित चार क्षेत्रीय कार्यशाला के आयोजन का संचालन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।
60 विधान सभा मे संगठन का मिला दायित्व

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि विस्तारकों को प्रशिक्षण के उपरान्त उनके तैनाती स्थल पर भेजा जा रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह है। भाजपा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, क्षेत्रीय प्रमुख विनोद जी, श्रवण जी, नागेश्वर जी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, उपाध्यक्ष डा राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, देवेश तिवारी, रवि शर्मा, सार्थक तिवारी, अमल गुप्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो