script

अयोध्या में संतों की बड़ी बैठक

locationअयोध्याPublished: Mar 19, 2019 05:50:40 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ हुई कार्यवाही से अयोध्या के संत नाराज

ayodhya

अयोध्या में संतों की बड़ी बैठक

अयोध्या : राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को लेकर संतों बैठक किया जिसमे कई बड़े संत मौजूद रहे। इस दौरान संतों ने भाजपा के नेताओं द्वारा षड्यंत्र किये जाने का आरोप लगाया। जल्द ही अयोध्या संतों का प्रतिनिधि मंडल योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए जाएंगे।
अयोध्या के जानकी घाट बड़ा स्थान पर अयोध्या के प्रमुख संत महंतों ने महंत जन्मेजय शरण और हनुमान भवन के श्री महन्त के ऊपर हुए एफ आई और साथ ही शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कारवाही की निंदा की और प्राथमिकी निरस्त करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस बहाल करने की मांग की और कहा कि यदि शीघ्र प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नहीं की गई तो संतों का एक प्रतिनिधि मंडल समूह मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखेगा, बैठक में कहा गया कि यदि आवश्यकता हुई, तो संत समाज आंदोलन की ओर भी रुख करेगा,
दरसल भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री परमानन्द मिश्र और रसिक पीठाधीश्वर जनमेजय शरण के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है, इसी के चलते परमानन्द मिश्र ने महंत जनमेजय शरण पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके कारण अयोध्या के संत काफी नाराज हैं। इस दौरान दसरथ महल के महंत बिंदुगद्दाचार्य, दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास , बड़ा भक्त महल के महंत अवधेश दास , उदासीन आश्रम के महंत भरत दास , महंत भवनाथ दास , महंत परमहंस दास, महंत अर्जुन दास सहित सैकड़ों संत मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो