script

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा सपा-बसपा मुक्त बनेगा यूपी

locationअयोध्याPublished: Oct 30, 2021 05:42:45 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा यूपी देश की अर्थव्यवस्था में यूपी ने लगाई बड़ी छलांग। मिली बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा सपा-बसपा मुक्त बनेगा यूपी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा सपा-बसपा मुक्त बनेगा यूपी

अयोध्या. अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर अयोध्या पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया तो वहीं इस दौरान भाजपा के पार्टी कार्यालय पर सोशल मीडिया एक्सपर्ट जिला टीम के साथ बैठक भी किया। इसके बाद अवध विश्वविद्यालय आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
देश की अर्थव्यवस्था में यूपी की लंबी छलांग : अनुराग ठाकुर

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यता नंबर को उत्तर प्रदेश में लांच किया है। और इसके माध्यम से करोड़ों ऐसे लोगों को जोड़ने की मुहिम में जो योगी जी और मोदी जी के कार्यों से प्रसन्न होकर जुड़ना चाहते हैं हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश को ताकत मिले। और जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश ने देश की अर्थव्यवस्था में लंबी छलांग लगाई है। अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार के गुंडाराज पर लगाम लगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चला है उसे जनता ने भी सराहा है।
गुंडा व भ्रष्टाचार मुक्त के साथ सपा-बसपा मुक्त होगा यूपी

वहीं सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह के कुनबे को अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए कुनबा क्या बढ़ाएंगे सही कहा कि लोगों ने सपा सरकार में गुंडाराज दिखा है। हत्या डकैती यह सब रोजमर्रा के काम बात उत्तर प्रदेश के लिए बन गई थी और सब सपा बसपा के उस कालखंड से निकल कर जब जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया वोट दिया सरकार बनाई तो सबसे बड़ा प्रहार उन लोगों परिवार जो नामी-गिरामी हस्तियों से फिरौती के लिए अपराध और गुंडागर्दी के लिए हिंसा के लिए सबकी तूती बोलने का कार्य योगी सरकार ने बंद किया है। आज नाचे राष्ट्रीय खिलाफ जो मुहिम के लिए इसे जन-जन ने सराहा है। आज महिलाएं रात को भी घरों से निकल सकते हैं बेटियां अपनी स्कूटी पर बाजार जा सकती हैं आज डर भय अपराध से मुक्ति दिलाने का कार्य योगी जी ने किया है। और जनता चाहती है। भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, गुंडाराज मुक्त उत्तर प्रदेश बना रहे। तो सपा और बसपा मुक्त भी यूपी बना रहेगा।
विरोधियों को भी लेना पड़ रहा है राम का नाम : अनुराग ठाकुर

वही कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों के ऊपर गोली चलाने में थोड़ा सा भी न सोचा हो वह क्या कहेंगे जो कभी मंदिर के पक्ष में ना दिखे थे आज उनकी भी मजबूरी बन गई है मंदिर की बात करनी की। उनके ही एक दूसरे साथी जो महागठबंधन के साथ ही थे वैसे तो पता नहीं कब जाते हैं मंदिर लेकिन चुनाव आते ही जनेऊ धारण करके मंदिरों के चक्कर काटना शुरु कर देते हैं यह कहीं ना कहीं दिखाता है उन लोगों को जो कभी तिरंगा झंडा उठाने में भी शर्म महसूस करते थे और आज भाजपा का विरोध करने के लिए भी उन्हें तिरंगा उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो