अयोध्या के वायरल वीडियो मंत्री महेंद्र सिंह का जबाब उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने इस बार इस वीडियो को लेकर बताया कि अयोध्या में हर किसी के मन में है कि जो भगवान का मंदिर बना व भगवान का घर बना रहा हो। और उस घर के विरोध में जो लोग आ रहे हैं। उनको बजरंग बली की गदा ऐसी पड़ेगी की उनका कमर टूट जाएगा। और हनुमान जी के स्वरूप में बंदर आ ही गए हैं। लेकिन आगे भविष्य के लिए भी लोगो से कहना चाहता हूं। इतने वर्षों के बाद प्रतीक्षा कर भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है और जो भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना रहा है उसको एक भी वोट नहीं देते हैं तो यह पता चलता है कि आप भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं और जो लोग भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं उनके लिए हनुमान जी यहां गदा लेकर घूम रहे हैं। और उसका जवाब उनको मिलेगा।
भारत मे नंबर वन बनेगा यूपी : महेंद्र सिंह वहीं कहा कि इसी तरीके से काशी विश्वनाथ में भी भव्य कॉरिडोर बन रहा है। जहां भोलेनाथ के मंदिर से आप गंगा जी का दर्शन कर सकते हैं और गंगा जी से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सकते हैं इसलिए दम डम डम डम डम डमरु बज रहा है। वही कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर कौन चाहता है और कौन नहीं चाहता कि आज स्पष्ट हो जाएगा। इसीलिए आज यह स्वरूप दिखाई दे रहा है। तो इसलिए भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने भगवान भोलेनाथ का सुंदर कॉरिडोर तैयार हो रहा है और जिस तरीके से राम सर्किट, बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट, कृष्ण सर्किट का काम चल रहा है वह भी भव्यतम स्वरूप प्राप्त करें और हमारा उत्तर प्रदेश भारत के अंदर नंबर 1 का राज्य बने।