scriptसांसद ने बताया जनता राहुल व प्रियंका को क्यों नही लेती सीरियस | MP told why the public does not take Rahul and Priyanka | Patrika News

सांसद ने बताया जनता राहुल व प्रियंका को क्यों नही लेती सीरियस

locationअयोध्याPublished: Mar 01, 2021 11:42:59 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुप्तार घाट पर किया पूजन

सांसद ने बताया जनता राहुल व प्रियंका को क्यों नही लेती सीरियस

सांसद ने बताया जनता राहुल व प्रियंका को क्यों नही लेती सीरियस

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे.जहां उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चाहे प्रियंका गांधी हो राहुल गांधी हो या फिर अखिलेश यादव इन सभी को देश की जनता सीरियस लेती नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में यह भी भूल जाते हैं कि वे किसका विरोध करें और किसका विरोध ना करें।
भाजपा सांसद आज अयोध्या में गुप्तार घाट के पंचमुखी मंदिर में दर्शन पूजन किया. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन का विरोध करना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गैर जिम्मेदाराना बयान था।पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना वैक्सीन के बारे में इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए था। यही हाल राहुल गांधी का है। राहुल गांधी ने एयर स्ट्राइक का विरोध किया।सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया। चाइना पर सवाल खड़ा किया। सीमा पर सवाल खड़ा किया।वही हाल अखिलेश यादव का है।अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।वही अखिलेश यादव के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चन के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मंदिर हो मस्जिदों गुरुद्वारा हो या फिर चर्च।सभी को जाने का हक है। पूजा करने का हक है।
यह भी पढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो