बड़ी खबर : नगर निगम अयोध्या पर पार्षद ने लगाया धर्म के आधार पर कारवाई करने का बड़ा आरोप
नगर निगम अयोध्या में हंगामेदार हुई बोर्ड की बैठक में दीपोत्सव के दौरान मुस्लिम पार्षदों को नही बांटे गए दीयो का उठा आरोप

अयोध्या : नगर निगम अयोध्या की बोर्ड बैठक हंगामेदार हुई। और इस बार का हंगामा दीपोत्सव में बांटे गए दीयों को लेकर हुआ। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। दरसल अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के दौरान नगर निगम के द्वारा सभी क्षेत्रों में दीये बाटे जाने का कार्य किया गया था। लेकिन पार्षद के आरोप के मुताबिक मुस्लिम पार्षद को दीये बाटने के लिए नही दिया गया।
अयोध्या नगर निगम में बोर्ड की बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही पार्षदों ने नगर निगम द्वारा दिए जा रहे गृह व जलकर में लगाए गए ब्याज छूट दिए जाने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद मुस्लिम पार्षद फरीद कुरैशी दीपोत्सव में धर्म के आधार पर दीए बांटे जाने का आरोप लगा तो पार्षद अशोका द्विवेदी ने उठाए गए इस आरोप का विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद बोर्ड की कार्रवाई को अगले बैठक तक स्थगित कर दिया गया।
पार्षद फरीद कुरैशी का आरोप है कि अयोध्या में दीपोत्सव जा आयोजन सभी का है। लेकिन नगर निगम द्वारा दीपोत्सव में धर्म के आधार पर गैर मुस्लिम पार्षदों को तेल व दीये बांटे गए। इसलिए आज बोर्ड में यह बात रखा कि आखिर मुस्लिम पार्षदों को क्यों नही बांटा गया। क्यों कि अयोध्या में सभी हिन्दू मुस्लिम मिल कर त्योहार को मानते हैं। जब कि नगर निगम एक संवैधानिक संस्था है इसलिए सवाल उठाया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Ayodhya News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज