scriptदलितों के घरों को दीपों से रोशन करेगी नगर निगम अयोध्या | Municipal corporation Ayodhya will illuminate the homes of Dalits with lamps | Patrika News

दलितों के घरों को दीपों से रोशन करेगी नगर निगम अयोध्या

locationअयोध्याPublished: Oct 19, 2019 05:59:27 pm

Submitted by:

Satya Prakash

-अयोध्या के 8000 दलितों के प्रत्येक घरों पर 11 दीप जल आएगी नगर निगम-अयोध्या के कुंडों पर हजारों की संख्या में जलेंगे दीप

दलितों के घरों को दीपों से रोशन करेगी नगर निगम अयोध्या

दलितों के घरों को दीपों से रोशन करेगी नगर निगम अयोध्या

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के दिन पूरे नगर को प्रकाश में बनाने के लिए नगर निगम द्वारा सभी कुंड व गरीब दलितों के घरों पर दीए जलाए जाने की योजना बनाई है। जिसके लिए नगर निगम अपनी पार्षदों वाह स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के द्वारा दिए जलाने के लिए गरीबों के घरों पर प्रत्येक घरों पर 11 दिए दिए जाएंगे वहीं अयोध्या की सभी पौराणिक कुंडों पर भी प्रोत्साहन समिति व स्थानीय लोगो के द्वारा कुंडों को रोशन किया जाएगा।
नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष राम की पैड़ी पर 5 लाख 51 हजार दिए जलाए जाने की योजना है इसी के साथ ही नगर निगम अयोध्या द्वारा अयोध्या के सभी पौराणिक कुंडू व गरीबों को के घरों पर बड़ी संख्या में दीप जलाकर यह पूरी अयोध्या में 5 लाख 51 हजार से भी अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो