scriptRam Mandir : श्री राम मंदिर में बनेगा रामायण के प्रसंगों का म्यूजियम | Museum of Ramayana episodes to be built in Shri Ram Mandir | Patrika News

Ram Mandir : श्री राम मंदिर में बनेगा रामायण के प्रसंगों का म्यूजियम

locationअयोध्याPublished: Jul 30, 2021 10:47:20 pm

Submitted by:

Satya Prakash

भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित 108 प्रसंगों के कलाकृतियों को म्यूजियम में किया जाएगा स्थापित

श्री राम मंदिर में बनेगा रामायण के प्रसंगों का म्यूजियम

श्री राम मंदिर में बनेगा रामायण के प्रसंगों का म्यूजियम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर में श्री रामलला के साथ भगवान श्री राम की जीवन चरित्र से जुड़े लीलाओं का भी दर्शन प्राप्त होगा। जिसके लिए 108 प्रसंगों पर आधारित मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। जिन्हें परिसर में श्री रामकथा कुंज म्यूजियम में स्थापित किया जाएगा।
परिसर में स्थापित होंगे रामायण के प्रसंगों पर आधारित 108 कलाकृतियों

श्री राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर के साथ रामायण के प्रसंगों पर आधारित रामकथा कुछ किया स्थापना के लिए स्वर्गीय अशोक सिंघल द्वारा योजना बनाई गई थी। जिसके तहत रामायण के प्रसंगों पर आधारित 108 कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसमें भगवान श्री रामलला की जन्म काल से लेकर रावण वध और अयोध्या वापसी के बाद श्री राम के राज तिलक तक के प्रसंग स्थापित किए जाएंगे वर्तमान में सीता हरण प्रसंग तक की मूर्तियों का निर्माण कार्य किया जा चुका है। लेकिन अब इस कार्य को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की देखरेख में किया जा रहा है।
असम के कारीगर श्री रामकथा कुंज के लिए बना रहे मूर्तियां

श्री रामकथा कुंज के लिए बनाई जा रही मूर्तियों में लोहे के छड़, सीमेंट मोरंग व स्टील की जाली का प्रयोग किया जा रहा है। और असम के विशेष मूर्तिकार रंजीत मंडल व नारायण मंडल द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। जिन्हें स्वर्गीय अशोक सिंघल लाया गया और आज भी इस कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। नारायण मंडल ने मूर्तियों की जानकारी देते हुए कहा कि श्री रामलला के जन्म से लेकर अभी सीता हरण तक कि मूर्ति का निर्माण हो चुका है। इसकी रंगाई के बाद अपने लुक में दिखाई देगी। वहीं कहा कि वर्षों इस कार्य को कर रहे हैं जब तक इसे पूरा नही कर लिया जाएगा वापस असम नही जायेगे।
श्री रामलला के जन्मकाल से राजतिलक तक के प्रसंगों का होगा म्यूजियम

राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाले श्री रामकथा कुंज को लेकर पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस मूर्तियों स्थापित किया जाएगा इस लदूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों से उठा के दर्शन करेंगे तो ही बताया कि भविष्य में युवाओं को भगवान श्री राम लला के जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां देश परिसर से प्राप्त होंगे । श्री राम कथा कुंजन में भगवान श्री राम की जन्म काल से लेकर रावण वध और अयोध्या आगमन के बाद राज तिलक के प्रसंग दिखाई देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो