scriptनव्य अयोध्या में बनेंगे 80 देशों के अतिथि गृह, सांस्कृतिक केंद्र को भी मंजूरी | Navya Ayodhya 80 countries guest houses cultural center approved | Patrika News

नव्य अयोध्या में बनेंगे 80 देशों के अतिथि गृह, सांस्कृतिक केंद्र को भी मंजूरी

locationअयोध्याPublished: Apr 17, 2022 04:09:48 pm

नव्य अयोध्या में 80 देशों, देश के 36 प्रांतों, केंद्र शासित राज्यों के अतिथि गृह बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सनातन संस्कृति के अनेक संप्रदायों एवं उप संप्रदायों के सांस्कृतिक केंद्र बनाने पर भी सहमति जताई गई है। राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि, मंदिर साल 2024 को मकर संक्रांति पर तैयार हो सकता है।

नव्य अयोध्या में बनेंगे 80 देशों के अतिथि गृह, सांस्कृतिक केंद्र को भी मंजूरी

नव्य अयोध्या में बनेंगे 80 देशों के अतिथि गृह, सांस्कृतिक केंद्र को भी मंजूरी

राम मंदिर का निर्माण तेज गति से हो रहा है। और अब यूपी की नई योगी सरकार ने नव्य अयोध्या को आकार देने के लिए त्वरित गति से फैसले ले रही है। नव्य अयोध्या में 80 देशों, देश के 36 प्रांतों, केंद्र शासित राज्यों के अतिथि गृह बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सनातन संस्कृति के अनेक संप्रदायों एवं उप संप्रदायों के सांस्कृतिक केंद्र बनाने पर भी सहमति जताई गई है।
नव्य अयोध्या की रूपरेखा पेश

नव्य अयोध्या के रुप और उसके श्रृंगार पर हुई एक बैठक में प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ल व स्थानीय अधिकारियों ने मंथन किया। नव्य अयोध्या की योजना के प्रथम चरण में 588 एकड़ भूमि की जरुरत है। 439 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर ली गई है। बैठक में क्रय की गई भूमि पर नव्य अयोध्या की रूपरेखा पेश की गई। जिसमें यह तया किया गया कि, प्रस्तावित नव्य अयोध्या में कहां किस श्रेणी के भवन और मार्ग बनेंगे।
यह भी पढ़ें

डीएपी के दाम में 150 रुपए की बढ़ोतरी, किसान हुआ मायूस

एक संस्था को दो एकड़ भूमि

नव्य अयोध्या में 80 देशों, देश के 36 प्रांतों, केंद्र शासित राज्यों के अतिथि गृह निर्मित किए जाएंगे। सांस्कृतिक केंद्र भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक अतिथि गृह एवं सांस्कृतिक केंद्र के लिए आधा एकड़ से लेकर दो एकड़ तक भूमि आवंटित करने पर सहमति हुई। अधिक भूमि की आवश्यकता पर दो या तीन भूखंड और आवंटित किए जाने को मंजूरी दी गई।
आवासीय प्लाट आवंटित होंगे

नव्य अयोध्या में करीब तीन सौ एकड़ पर 10 हजार सामान्य जनता को आवासीय प्लाट आवंटित किए जाएंगे। बहुतलीय भवन बनाए जाएंगे जिसमें भी सामान्य लोगों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

रिजर्व बैंक की नई सुविधा, बैंक खुलने का समय बदला, नया टाइम क्या है जानें ?

2024 मकर संक्रांति पर तैयार हो सकता राम मंदिर : चंपत राय

राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने शनिवार को बताया कि, मंदिर साल 2024 को मकर संक्रांति पर तैयार हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मैंने पहले कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 2023 के अंत में होगा। इसकी तारीख पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है, क्योंकि सूर्य दक्षिणायन में है। इसलिए मकर संक्रांति पर मंदिर का उद्घाटन करने का हमारा लक्ष्य है, जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करेगा। जिसे एक शुभ अवसर माना जाता है। तकनीकी तौर पर 14 जनवरी से पहले का दिन पिछले साल का आखिरी दिन होता है। चंपत राय ने कहा कि, भगवान राम के बैठने के लिए ग्रेनाइट की 6 फीट ऊंची कुर्सी तैयार की गई है। उम्मीद है कि, एक बार इस साल अगस्त में नींव और कुर्सी का काम पूरा होने पर मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो