scriptअयोध्या में कोहरे का कहर,दो दर्जन वाहन टकराये अधेड़ की मौत एमएलसी घायल | One person died in road accident due to fog In Ayodhya | Patrika News

अयोध्या में कोहरे का कहर,दो दर्जन वाहन टकराये अधेड़ की मौत एमएलसी घायल

locationअयोध्याPublished: Dec 21, 2019 01:01:39 pm

खबर के मुख्य बिंदु
– घने कोहरे के कारण एक के बाद एक वाहनों से वाहन टकराये
– गोरखपुर शिक्षा क्षेत्र से एमएलसी ध्रुव कुमार गंभीर रूप से जख्मी

One person died in road accident due to fog In Ayodhya

अयोध्या में कोहरे का कहर,दो दर्जन वाहन टकराये अधेड़ की मौत एमएलसी घायल

अयोध्या : लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड से पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त है खासतौर पर सुबह और शाम को ठंड बढ़ने के कारण आम लोगों को जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | वहीं सड़क यातायात ,रेल यातायात और हवाई यातायात पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है | शनिवार की सुबह पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे का कहर देखने को मिला | जिसमें अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर गोरखपुर की ओर जा रहे लगभग दो दर्जन वाहन एक के बाद एक एक दूसरे से टकरा गए | इस भीषण दुर्घटना में जहां एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई वही गोरखपुर फैजाबाद शिक्षा क्षेत्र से एमएलसी ध्रुव कुमार भी इस दुर्घटना का शिकार हो गए और गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उन्हें अयोध्या के श्री राम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है |
दुर्घटना की वजह सुबह-सुबह सड़क पर पड़ रहा कोहरा बताया जा रहा है | जिसमें पहले एक वाहन पीछे से दूसरे वाहन से टकराया और उसके बाद तेज रफ्तार से आ रहे लगभग 20 से अधिक वाहन एक के बाद एक एक दूसरे से टकरा गए | इस दुर्घटना में इन्हीं वाहनों में सवार एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई है | फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवा दिया है और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो रहा है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो