scriptअमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में आतंकियों को दी गयी प्रतीकात्मक फांसी  | Pak PM Effigy burnt alive in protest against Jammu Amarnath yatra attack | Patrika News

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में आतंकियों को दी गयी प्रतीकात्मक फांसी 

locationअयोध्याPublished: Jul 14, 2017 06:47:00 pm

 शुक्रवार को दोपहर धार्मिक नगरी अयोध्या में मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ,शाहिल शरीफ, मसूद अजहर और हाफ़िज़ सईद को पुतले को प्रतीकात्मक रूप से फांसी दी

jammu Hamla Virodh

jammu Hamla Virodh

अयोध्या | बीते सोमवार को जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरे देश में इस मामले को लेकर विरोध जताया गया वहीँ अयोध्या में मुस्लिम भाइयों ने बेहद दिलचस्प तरीके से इस मामले पर अपना रोष प्रकट किया | शुक्रवार को दोपहर धार्मिक नगरी अयोध्या में मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ,शाहिल शरीफ, मसूद अजहर और हाफ़िज़ सईद को पुतले को प्रतीकात्मक रूप से फांसी दी | इस मौके पर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और साधू संत भी मौजूद रहे | कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्य बबलू खान ने बताया की आज अयोध्या की अमरनाथ यात्रियों पर जो गोली बारी हुई उस घटना के विरोध में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज नवाज शरीफ,शाहिल शरीफ,मसूद अजहर और हाफ़िज़ सईद पुतला बनाकर प्रतीकात्मक फांसी दी गयी है | विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि अगर हिम्मत हो तो पाकिस्तान खुल कर सामने आयेहम सभी देश वासी हिन्दू मुस्लिम मिलकर मुह तोड़ जवाब देंगे | प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल शरद पाठक बाबा ने बताया की यह हिंदुस्तान की यह धरती अमन चैन की धरती है यहाँ पर आतंकवादियों तथा उन्हें पनाह देने वालो को भी नहीं बक्शा जायेगा वहीँ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अमरनाथ यात्रियों को बचाने में साहस दिखाने वाले सलीम ने जो साहस दिखाया है उसकी भी प्रशंशा की | कार्यक्रम में स्वामी हरिदयाल मिश्रा ,बबलू खान ,शरद पाठक,नारायण मिश्र के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे है ! 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो