scriptखौफ़ : अयोध्या में सरयू नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से हड़कम्प | People are scared of news of crocodile found in Saryu river Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

खौफ़ : अयोध्या में सरयू नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से हड़कम्प

नदी में स्नान करने वाले स्नानार्थियों को किया गया सचेत वन विभाग कर रहा है जांच

अयोध्याJun 03, 2019 / 11:02 am

अनूप कुमार

अयोध्या : धार्मिक नगरी के किनारे बहने वाली पुण्य सलिला पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं | लेकिन बीते 48 घंटे में नदी के अंदर मगरमच्छ आने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने नदी में मगरमच्छ तैरते हुए देखा है | यह खबर सुनकर हड़कंप मच गया है और वन विभाग की टीम को मगरमच्छ पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं | हालांकि मगरमच्छों की संख्या कितनी है और इनका आकार कितना बड़ा है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है | लेकिन चर्चा इस बात की जरूर है कि नदी के पानी में मगरमच्छ घूम रहा है |
नदी में स्नान करने वाले स्नानार्थियों को किया गया सचेत वन विभाग कर रहा है जांच

घाट पुरोहित समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे के मुताबिक़ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना उन्हें मिली है | घाट पर सुरक्षाकर्मी गश्त कर रहे हैं वह स्वयं भी लोगों को सचेत कर रहे हैं | बताते चलें रोजाना अयोध्या में श्रद्धालु सरयू तट के किनारे पहुंचकर स्नान ध्यान पूजन अर्चन करते हैं | लेकिन नदी के पानी में मगरमच्छ आने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है सुरक्षा के नजरिए से नदी में स्नान करने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो