scriptलोगों का भाजपा के लिए प्यार देख बढ़ जाता है सपा-बसपा का बीपी: पीएम मोदी | pm narendra modi ayodhya rally latest update | Patrika News

लोगों का भाजपा के लिए प्यार देख बढ़ जाता है सपा-बसपा का बीपी: पीएम मोदी

locationअयोध्याPublished: May 01, 2019 06:05:33 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– पीएम मोदी की बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या में पहली रैली
– रैली में लगाए जय श्री राम के नारे
– पांच सालों में बढ़ा अयोध्या का स्वाभिमान
– कहा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिली मदद
– अयोध्या की दिवाली दुनियाभर में चर्चा का विषय
– रामायण सर्किट से अयोध्या के सभी स्थानों कि किया जाएगा विकसित

modi

लोगों का भाजपा के लिए प्यार देख बढ़ जाता है सपा-बसपा का बीपी: पीएम मोदी

अयोध्या. पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम की नगरी अयोध्या और अम्बेडकरनगर में रैली को संबोधित किया। रैली की शुरुआत उन्होंने सपा-बसपा को निशाने पर लेकर की और समाप्ति जय श्री राम के नारे लगाकर की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे से दूरी बनाए रखी। अयोध्या के गौरीगंज के मया बाजार में हुई रैली में पीएम मोदी ने कहा कि यह हिंदुस्तान है, आतंकवाद को घर में घुसकर मारेंगे। हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ते नहीं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि लोगो का भाजपा की तरफ प्यार देख सपा-बसपा का बीपी बढ़ जाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का नाम जिस शहर से जुड़ा है, वहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है। ये स्वाभिमानी की धरती है। देश में यही स्वाभिमान पिछले पांच साल में और बढ़ा है। भाजपा 130 करोड़ लोगों की भुजाओं को साथ लेकर चल रही है, जिनके सामर्थ्य पर नए भारत का सपना साकार किया जाएगा।
बाबा साहब के आदर्शों के विपरीत काम किया मायावती ने

मोदी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर बाबा साहब के आदेशों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने सपा पर भी लोहिया के नाम का गलत उपयोग करने की बात कही। मोदी ने कहा इन्हें गरीबों और श्रमिकों की चिंता नहीं। हमारी सरकार ‘पीएम श्रम योगी मानधन’ योजना लेकर आयी। इससे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपये तक की पेंशन सुनिश्चित होगी।
आयुष्मान भारत योजना से गरीबों की मदद कर रहा हूं

पीएम मोदी ने कहा कि वे हर गरीब के दर्द को समझते हैं। जो गरीब तबके के लोग आर्थिक कारणों से इलाज करा पाने में असमर्थ हैं उनके लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई। वहीं मिशन इंद्रधनुष के तहत जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का दायरा बढ़ाया है। आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स के वेतन में भी वृद्धि का काम भाजपा सरकार ने किया है। मोदी ने कहा कि कोई गरीब अपने बच्चे को गरीब नहीं देखना चाहता। कोई चायवाला ये नहीं सोचता कि उसका बच्चा बढ़ा होकर चाय बेचे। कोई सब्जी बेचने वाली भी ये नहीं सोचती कि उसका बच्चा भी बढ़े होकर सब्जी बेचे।
अयोध्या की दिवाली दुनियाभर में चर्चा का विषय

नवंबर 2018 में दिवाली पर 3 लाख दिए जलाकर अयोध्या में रिकार्ड कायम किया गया था। मोदी ने इस संबंध में कहा कि अयोध्या में दीप तो हजारों वर्षों से जलाए जाते थे लेकिन अब जो दिवाली मनाई जाती है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बनती है। देश में स्वदेश दर्शन नाम से कार्यक्रम चल रहा है, जिसके अंतर्गत रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट सहित 15 सर्किटों पर काम चल रहा है। मोदी ने बताया कि रामायण सर्किट के तहत अयोध्या से लेकर रामेश्रम तक सभी स्थानों को विकसित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो