ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : अयोध्या में गरजे मोदी कहा अखिलेश मायावती ने लोहिया और अम्बेडकर के आदर्शों को कुचला अयोध्या में मंच से पीएम मोदी ने दिखाया गुस्सा कहा हमारे पडोसी चला रहे आतंक का कारोबार पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा हो बसपा हो कांग्रेस हो कोई भी पार्टी हो आतंकवाद पर नरमी का इनका पुराना रिकॉर्ड रहा है | हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थी और यह वोट के लिए उनको छोड़ देते हैं | आज यह सभी महा मिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाने की फिराक में है | लेकिन आपको पूरी तरह से चौकन्ना रहना है | हमारा देश हिंदुस्तान एक नए रास्ते पर चल पड़ा हैं हम किसी को छेड़ते नहीं और जो छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं है | खतरा सीमा के भीतर हो या सीमा के उस पार ये नया हिंदुस्तान घर में घुस कर मारेगा | गोली का जवाब गोले से देगा और यह हम बोलते नहीं हैं हमारे जवान की उंगली बोलती है | पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत सुरक्षित रहेगा तभी हमारे सपने हमारी आशाएं हमारी आकांक्षाएं पूरी हो पाएंगी | हमारी संस्कृति और संस्कार सुरक्षित रहे आतंकवाद और अत्याचार का अंत हो इसके लिए मै एक बार फिर आपका साथ मांगने आया हूँ | अपने संबोधन के अंत में मंच से कहा प्रभु श्री राम जी की धरती से जय जय श्री राम और अपने भाषण को समाप्त किया |