scriptआजमगढ़ में मुख्तार अंसारी के दो सहयोगी को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 25-25 हजार का इनाम | Police crackdown on Mukhtar Ansari's aide in Azamgarh | Patrika News

आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी के दो सहयोगी को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 25-25 हजार का इनाम

locationअयोध्याPublished: Mar 24, 2023 10:13:19 pm

Submitted by:

Satya Prakash

आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी की सहयोगीयों पर शुरू की कार्यवाही, आरोपी फरार तो अब संपत्ति को जप्त करेगी पुलिस

आजमगढ़ से फरार है दोनों आरोपी

आजमगढ़ से फरार है दोनों आरोपी

यूपी में माफियाओं के खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब आजमगढ़ में माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमां और नैय्यर और उसके भाई कमरुज्जमा पर भी शिकंजा कसता जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
आजमगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा उनकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है।

आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज है कई मुकदमे
पुलिस अधिकारी बताते हैं कि बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी ग्राम निवासी आरोपी शाहजमां और उसके भाई कमरुज्जमा के खिलाफ थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं।

हत्या, लूट सहित संगीन अपराध का है आरोप
इन आरोपियों पर हत्या, लूट और अवैध असलहा रखने जैसे संगीन अपराध के तहत मुकदमे भी शामिल है। कहा जाता है कि ये दोनों माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी हैं।

आजमगढ़ से फरार है दोनों आरोपी
आजमगढ़ पुलिस दोनों अपराधियों की कुंडली खंगालने के बाद से ही इन पर नजर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अब दोनों भाइयों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है।
संपत्तियों को चेक करने की कार्रवाई

फरार आरोपियों को लेकर अब पुलिस अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियों को भी जब करने की तैयारी शुरू कर दी है।

बेनामी संपत्ति पर भी पुलिस की नजर
इन पर पहले भी गैंगस्टर 14A के तहत प्रॉपर्टी जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस उनकी और बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस मामले पर जानकारी दी है, कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।

जमानत पर रिहा हुए थे आरोपी

बताया कि हाल ही में यह दोनों आरोपी जमानत पर छूटे थे। वर्तमान समय में थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं।इन दोनों आरोपियों को 25-25 हजार के नाम घोषित किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो