अयोध्या

पर्यटकों के लिए अयोध्या में खुला पुलिस पर्यटक सहायता केंद्र

राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ी प्रशासन अलर्ट
पुलिस पर्यटक सहायता बूथ से पर्यटकों को मिलेगी अयोध्या क्षेत्र संबंधित जानकारी

अयोध्याDec 12, 2019 / 04:11 pm

Satya Prakash

पर्यटकों के लिए अयोध्या में खुला पुलिस पर्यटक सहायता बूथ

अयोध्या : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद अयोध्या की विकास प्राथमिकता रही है और इसी कारण आज अयोध्या को सवारने का कार्य किया जा रहा है लेकिन वही विकसित हो रही अयोध्या के साथ राम मंदिर निर्माण के फैसले को लेकर के बाद अब अयोध्या में पर्यटकों के आने की गति बढ़ रही है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या के प्रवेश मार्ग के पास पुलिस पर्यटक सहायता बूथ बनाया गया है।
राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जिसको लेकर अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पुलिस पर्यटक सहायता बूथ से अयोध्या क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। अयोध्या के नया घाट क्षेत्र में पुलिस पर्यटक बूथ बनाया गया है इसके साथ ही अभी आधा दर्जन और बूथों को रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी बनाए जाएंगे। जिससे अयोध्या आने वाली किसी भी पर्यटक को भटकना न पड़े। भूतों पर महिला व पुलिस के जवान मौजूद होंगे जो पर्यटकों को अयोध्या के प्रमुख स्थानों तक जाने का मार्ग भी बताएंगे।
उद्घाटन करने आए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं जिन्हें अयोध्या पहुंचते ही कई जानकारियां भी पाने की इच्छा होती है और इस बूथ के द्वारा उन्हें अयोध्या के विभिन्न स्थलों की जानकारी पर्यटकों को दी जाएगी और इसी प्रकार से अयोध्या के कई स्थानों पर भी जल्द ही खोले जाएंगे।
वही अयोध्या नगर डीएसपी अरविंद चौरसिया ने बताया कि अयोध्या फैसले को लेकर पूरे देश में शांति और सौहार्द का माहौल है और इसी कारण अयोध्या में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एक अहम मुद्दा प्रशासन द्वारा माना जाता है जिसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के निर्देशानुसार देश के विभिन्न भाषाओं में हेल्प डेस्क के रूप में पर्यटक सहायता बूथ बनाया गया है आज नया घाट चौकी के पास पहला बूथ स्थापित किया गया है जिसमें एक महिला व एक पुरुष कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है इस बूथ के खोलने का मुख्य उद्देश्य रहा है कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु जिन्हें अयोध्या के किसी भी क्षेत्र के बारे में जानकारी नहीं है और वह सभी स्थान पर दर्शन पूजन करना चाहते हैं ऐसे में इस बूथ के माध्यम से उन्हें जानकारियां स्पष्ट की जाएंगी जिससे कि वह मंदिरों तक पहुंचकर दर्शन पूजन कर सकें।

Home / Ayodhya / पर्यटकों के लिए अयोध्या में खुला पुलिस पर्यटक सहायता केंद्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.