script

अयोध्या में 32 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कांग्रेसी करेंगे प्रियंका का स्वागत

locationअयोध्याPublished: Mar 25, 2019 11:25:18 am

कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद पहुंचकर रोड शो,कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के बाद बच्चों से भी मिलेंगी प्रियंका


अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रेल मार्ग के जरिये धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचेंगी ,27 मार्च की सुबह कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या पहुँचने के बाद प्रियंका अयोध्या शहर के एक होटल में रुकेंगी | जिसके बाद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन के साथ ही प्रियंका राम की जन्म भूमि से चुनावी शंखनाद करेंगी | कांग्रेस मुख्यालय से प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है |
रोड शो,कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के बाद बच्चों से भी मिलेंगी प्रियंका

प्रियंका 27 मार्च को सुबह कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद।अयोध्या जंक्शन पहुचेंगी ,जिसके बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी । सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ी से रोड शो शुरू होगा । 4:30 बजे ये रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा | प्रियंका इस बीच दो जगहों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगी । पूरे रोड शो में 32 पॉइंट बनाए गए हैं ।सभी पॉइंट पर प्रियंका लोगों से मुलाकात। करेंगी ,11.25 पर रीडगंज चौराहे पर नुक्कड़ सभा होगी । 2:50 बजे नौवा कुआं पर नुक्कड़ सभा होगी ।अयोध्या फैजाबाद शहर में शहर 19 पॉइंट बनाये गए हैं जहाँ प्रियंका गांधी का स्वागत होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 13 स्थानों पर कांग्रेसी प्रियंका का स्वागत करेंगे 1:25 पर प्रियंका गांधी सनबीम स्कूल में बच्चों मुलाकात भी करेंगी | जिसके बाद कुमारगंज के रास्ते प्रियंका अमेठी रवाना हो जाएँगी |

ट्रेंडिंग वीडियो