scriptसीएम के पहुंचने से पहले अयोध्या में विरोध-प्रदर्शन, आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया | Protest in Ayodhya before cm yogi adityanath visit | Patrika News

सीएम के पहुंचने से पहले अयोध्या में विरोध-प्रदर्शन, आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

locationअयोध्याPublished: Aug 03, 2019 02:31:14 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– CM Yogi Adityanath के आने से पहले मीरापुर दोआबा के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन- पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, याचिकाकर्ता अवधेश सिंह भी पुलिस हिरासत में

CM Yogi Ayodhya visit

सीएम के पहुंचने से पहले अयोध्या में विरोध-प्रदर्शन, आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

अयोध्या. रामनगरी के मीरापुर दोआबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भगवान राम की प्रतिमा (Lord Rama Statue) के लिए सरकार ने जो भूमि अधिगृहीत की है, उन्हें उसका समुचित मुआवजा नहीं मिला है। सीएम के आने से ठीक पहले विरोध-प्रदर्शन से जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता को लेकर हाईकोर्ट गए याचिकाकर्ता अवधेश सिंह को भी पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।
मीरापुर दोआबा स्थित भूमि जिस पर भगवान राम की प्रतिमा लगनी है, वहां के निवासियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन पारदर्शी व्यवस्था नहीं कर रहा है। स्थानीय प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिन पर विरोध में नारे लिखे हुए थे। समुचित मुआवजा न मिलने की बात कहकर विरोध कर रहे लोग खासे आक्रोशित थे। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है, कहा जा रहा है कि सीएम योगी के अयोध्या से जाने के बाद इन्हें छोड़ दिया जाएगा।
सीएम को प्रस्तावित कार्यक्रम
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। मीरापुर दोआबा में में उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां फटिक शिला के पास भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसके बाद सीएम योगी रामचंद्र परमहंस के आश्रम दिगंबर अखाड़ा जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो