अयोध्या

कोरोना अलर्ट : राम भरोसे फसलों को छोड़ घरों में सिमटे किसान

कोरोना संक्रमण के भय से खेतों में फसल काटने के लिए नही पहुंच रहे मजदूर किसान

अयोध्याMar 31, 2020 / 10:52 pm

Satya Prakash

राम भरोसे फसलों को छोड़ घरों में सिमटे किसान

अयोध्या : कोरोना संक्रमण से बड़े बड़े शहर ही नही गांवों में भय का वातावरण है जिसके कारण लोग आने खेतों को राम के भरोसे छोड़ दिया है। और परिवार के साथ घरों में है। किसानों की माने तो फसलों से ज्यादा जरूरी परिवार है जिसके लिए दिन रात खेतों में खेती कर फसल उगाते है।
कोरोना को लेकर पीएम मोदी के अपील के बाद जहां पूरे अयोध्या के टाउन क्षेत्र में लॉक डाउन से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है तो वहीँ अयोध्या के आसपास के गांवों व किसानों में लॉक डाउन का असर रहा है। जब कि किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई शुरू होने के कगार पर हैं। लेकिन अब खेतों के फसलों को राम के भरोसे छोड़ दिया है। क्योकि कटाई के लिए मजदूर या उससे जुड़े संसाधन उपलब्ध नही हो पा रहे है। वहीं किसानों के मुताबिक कोरोना से आज पूरा देश खतरे में है जिसको लेकर प्रधानमंत्री के अपील का असर भी देखने को मिल रहा है।
जगदम्बा यादव ने बताया कि खेतों में गेंहू और गन्ने का फसल तैयार है। लेकिन कोरोना के कारण आज कटाई के लिए मजदूर नही मिल पा रहे हैं। कोई भी अपने घर से नही निकलना चाहता है। वहीं बताया कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है इसलिए बचे कुछ दिन और इंतजार कर लेंगे उसके बाद फसल की कटाई कराई जाएगी।
वहीं मंगल प्रसाद यादव के मुताबिक खेतों में कटाई के लिए फसल तैयार है लेकिन कटाई के लिए न ही मजदूर मिल रहे और न ही कटाई के लिए मिलने वाले संसाधन जो कि किराए पर लाकर कटाई कराई जाती है। और कहा कि अगर कटाई कर केंगे तो भी उसकी सुरक्षा के लिए मिलने वाले दावा भी नही मिल रहा है। जिसके कारण बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। जल्द ही सरकार को उपाय नही निकालेगा तो फसलें खराब ही सकती है।

Home / Ayodhya / कोरोना अलर्ट : राम भरोसे फसलों को छोड़ घरों में सिमटे किसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.