scriptराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जारी करना पड़ा दूसरा लोगो जानिए बड़ी वजह | Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust had to issue | Patrika News

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जारी करना पड़ा दूसरा लोगो जानिए बड़ी वजह

locationअयोध्याPublished: Apr 10, 2020 02:42:21 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर ट्रस्ट के लोगो पर काशी के विद्ववानों ने जाता आपत्ति के बाद ट्रस्ट ने सही कर जारी किया लोगो

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जारी करना पड़ा दूसरा लोगो जानिए बड़ी वजह

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जारी करना पड़ा दूसरा लोगो जानिए बड़ी वजह

अयोध्या : श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण के लिए अस्थाई लोगो जारी करते ही विवादों में आ गया। और काशी के विद्ववानों ने लोगो में लिखे श्लोक पर सही मात्रा का प्रयोग न किये जाने की आपत्ति जताई। जिसके बाद ट्रस्ट में दूसरा लीगो जारी किया।
मंदिर निर्माण से पूर्व रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार अपने सभी कागजी कार्य को पूरा करते हुए पहले ट्रस्ट ने खाते को सार्वजनिक किया उसके बाद मंदिर का लोगो भी जारी कर दिया है। इस लोगों को किसी एक्सपर्ट द्वारा नहीं बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाया गया है जिसमें सूर्यवंशी प्रतीक के साथ भगवान राम व उनके भक्त हनुमान जी को अंकित किया गया है इसके साथ ही लोगों में नीचे राम विग्रहवान धर्म: भी अंकित है। जिसके कारण यह लोगो विवादों में आ गया। काशी के विद्ववानों ने ट्रस्ट के इस लोगो का विरोध किया यह आपत्ति लोगो मे लिखे श्लोक में हलंत का मात्रा न होने से किया तो वहीं ट्रस्ट ने दूसरा लोगों जारी करते हुए भूल की बात कही।

ट्रेंडिंग वीडियो