scriptAyodhya Ram Mandir : राम मंदिर के फर्श को बनाने की तैयारी शुरू, दूसरे चरण का कार्य लगभग हुआ पूरा | Ram mandir Construction in letest update | Patrika News

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के फर्श को बनाने की तैयारी शुरू, दूसरे चरण का कार्य लगभग हुआ पूरा

locationअयोध्याPublished: Jan 14, 2022 11:31:47 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए फाउंडेशन को तैयार करने के लिए जुटे 30 इंजीनियर व 250 वर्कर

राम मंदिर के फर्श को बनाने की तैयारी दूसरे चरण का कार्य लगभग हुआ पूरा

राम मंदिर के फर्श को बनाने की तैयारी दूसरे चरण का कार्य लगभग हुआ पूरा

अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में दूसरे चरण में चल रहे राफ्ट निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसके तैयार होने के साथ मंदिर के फाउंडेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद इस पर कर्नाटक से लाये जा रहे ग्रेनाइट पत्थरों से मंदिर के प्लिंथ फर्श को तैयार करने का कार्य किया जाएगा। और इस जनवरी अंतिम सप्ताह में तीसरे चरण की प्रक्रिया को भी आरंभ कर दिया जाएगा।
2 वर्ष में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कर रहे एलएंडटी के प्रॉजेक्ट मैनेजर ने जानकारी दी कि ढेड़ वर्ष से इस कार्य को किया जा रहा है। और अगले 2 वर्ष में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजमान कराए जाने का कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद मंदिर निर्माण के साथ परकोटे के निर्माण का कार्य भी लगभग 5 साल में पूरा कर लिया जाएगा। वही बताया कि 1 वर्षों से चल रहे इस कार्य में लगभग अब तक 250 मजदूर कार्य कर रहे हैं और जैसे जैसे कार्य की प्रगति आगे बढ़ती जाएगी आवश्यकता के अनुसार और भी मजदूरों को बढ़ाया जाएगा।
कर्नाटक के ग्रेनाइट बनेगा राम मंदिर का फर्श

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए हो रहे राफ्ट की ढलाई के लिए कोई मेन पावर नही उपयोग में लिया जा रहा मशीनों से ढलाई की जा रही है। यह कार्य रात की प्रक्रिया में पूरा की जा रही है। इसके पूरा होते ही कर्नाटक से आए ग्रेनाइट से प्लिंथ निर्माण के लिए पत्थरों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर देंगे। तो वही जानकारी दी कि मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर निर्माण प्रक्रिया का दर्शन कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो