scriptबड़ी खबर : अयोध्या में विकास के नाम पर लगाई जा रही राम मूर्ति : इकबाल अंसारी | Ram Murthy being named after development in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

बड़ी खबर : अयोध्या में विकास के नाम पर लगाई जा रही राम मूर्ति : इकबाल अंसारी

बाबरी मस्जिद विवाद के मुद्दई इकबाल अंसारी का बयान राम की मूर्ति के साथ अयोध्या के जर्जर मंदिरों का भी रखे ध्यान

अयोध्याJul 23, 2019 / 10:07 pm

Satya Prakash

ayodhya

अयोध्या में विकास के नाम पर लगाई जा रही राम मूर्ति : इकबाल अंसारी

अयोध्या : भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाए जाने की योजना पर बाबरी मस्जिद विवाद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने सवाल खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर राम की मूर्ति लगाई जा रही हैं। जो कि 10 किलोमीटर दूरी से भी दिखाई देगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सरयू तट पर विश्व की सबसे ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाए जाने की योजना बनाई हैं जिसका शिलान्यास राम नवमी पर किये जाएगा। लेकिन इस योजना को लेकर इकबाल अंसारी ने आरोप लगाया हैं कि विकास के नाम पर राम मूर्ति लगाई जा रही है यह मूर्ति अयोध्या से 10 किलोमीटर दूरी से भी देखी जा सकती हैं। वहीं बताया कि मूर्ति लगाने के साथ बहुत से कमियां हैं जो दिखाई दे रही हैं अयोध्या में बहुत सी जर्जर मंदिरें व सड़के हैं जिनका का बुरा हाल हैं। इस पर भी सरकार को ध्यान देंना चाहिए । अयोध्या के विकास के साथ रहने वाले गरीबों के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। जब रोजगार के साथ बढ़ेंगे तो ही यहां के लोगो का विकास होगा।

Home / Ayodhya / बड़ी खबर : अयोध्या में विकास के नाम पर लगाई जा रही राम मूर्ति : इकबाल अंसारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो