scriptयूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा दुनिया का आठवां अजूबा होगा अयोध्या का राम मंदिर | Ram Naik said that Ram temple will be the eighth wonder of the world | Patrika News

यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा दुनिया का आठवां अजूबा होगा अयोध्या का राम मंदिर

locationअयोध्याPublished: Jul 05, 2022 10:33:17 pm

Submitted by:

Satya Prakash

तीन दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राज्यपाल राम नाईक, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को लेकर कहा विधान सभा मे काम करने की नही थी आदत

यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा दुनिया का आठवां अजूबा होगा अयोध्या का राम मंदिर

यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा दुनिया का आठवां अजूबा होगा अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या. राम जन्मभूमि पर बन रहा राम मंदिर दुनिया के लिए अनोखा और अजूबा भी होगा। यह दावा उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने किया है। दरसल अयोध्या में एक कार्यक्रम में शिरकत करने 3 दिन के प्रवास पर पहुंचे इस दौरान राम जन्मभूमि पर विराजमान श्री रामलला दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा।
यूपी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्षेत्र वाला प्रदेश

अयोध्या पहुंचे पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने जहाँ पहले दिन कहा कि यूपी पिछले 5 वर्ष में प्रदेश बहुत बदल गया। और कहा मेरे कार्यकाल में अखिलेश यादव ने 100 में 70% अंक प्राप्त किए है तो योगी आदित्यनाथ ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जो पूरी दुनिया में सिर्फ चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया से छोटा है बाकी दुनिया के सभी देश से उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है।
महाराष्ट्र की राजनीति में पहली बार बदली सरकार

तो ही महाराष्ट्र वे राजनीतिक उठापटक पर राम नाईक ने कहा कि एकनाथ शिंदे को फ्लोर टेस्ट जीतना ही था। शिवसेना से जो टूट कर विधायक आए हैं और भाजपा साथ में है। उनका बहुमत है। महाराष्ट्र में जो यह परिवर्तन हुआ है महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं कहा कि विधान के अनुसार उद्धव ठाकरे को काम करने की आदत नहीं है। स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे जिस प्रकार से काम करते थे उनके साथ उनकी पीछे जो कार्यकर्ताओं की शक्ति थी वह उद्धव ठाकरे के पास नहीं है। पार्टी से 50 विधायक निकल जाना बड़ी बात है। अगर लड़ना है तो लड़ने की दृष्टि से लड़ना चाहिए। राम नाईक ने कहा कि शिवसेना अब संगठन के पदाधिकारियों से एफिडेविट लेने की सोच रही है कि वे उनके साथ पार्टी में है या नहीं है। राम नाईक ने कहा कि जो इतने साल से आपके संगठन में है उनसे आप एफिडेविट ले रहे हो इससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि जनतंत्र चलाने के लिए जो मानसिकता होनी चाहिए दुर्भाग्यवश उद्धव ठाकरे में वो मानसिकता नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो