scriptराम नवमी पर देश के कई बड़े संत व विहिप के केंद्रीय पदाधिकारियों का अयोध्या में होगा जमावड़ा | Ram Navami will be gathering of saints in Ayodhya | Patrika News

राम नवमी पर देश के कई बड़े संत व विहिप के केंद्रीय पदाधिकारियों का अयोध्या में होगा जमावड़ा

locationअयोध्याPublished: Apr 02, 2019 07:21:28 pm

Submitted by:

Satya Prakash

रामेश्वरम से निकली रामराज्य रथ यात्रा का 12 अप्रैल को अयोध्या के प्रवेश द्वार पर संत करेंगे स्वागत

ayodhya

रामनवमी पर देश के कई बड़े संत विहिप के केंद्रीय पदाधिकारियों का अयोध्या में होगा जमावड़ा

अयोध्या : भव्य राम मंदिर निर्माण व देश में राम राज्य की स्थापना को लेकर संतो के अगुवाई में रामेश्वरम से निकली रामराज्य रथ यात्रा राम नवमी को अयोध्या पहुंचेगी जहां देश के कई बड़े संत व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी इस यात्रा का स्वागत करेंगे ।
श्री रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी के द्वारा देश के हिंदू समाज को संगठित करने के लिए रामराज्य रथ यात्रा रामेश्वरम से चलकर 6 हजार किलोमीटर का लंबा सफर में 11 प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा 12 अप्रैल को देर शाम अयोध्या पहुंचेगी जहां अयोध्या के प्रवेश द्वार पर ही प्रमुख संतों के द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद यह यात्रा कारसेवक पुरम पहुंचेगी जहां देश के कई प्रमुख संतों के बीच इस यात्रा के समापन होगा आपको बताते चलते हैं कि यह यात्रा 14 फरवरी 2018 को अयोध्या से प्रारंभ किया गया था जिसके बाद यह यात्रा बिहार मध्य प्रदेश असम उड़ीसा महाराष्ट्र होते हुए रामेश्वरम पहुंची थी और फिर रामेश्वर से यह यात्रा निकल कर कई प्रदेशों व प्रमुख तीर्थ स्थलों के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन किया जाएगा। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि रामेश्वरम से निकली रामराज्य रथ यात्रा 12 अप्रैल को देर शाम अयोध्या पहुंचेगी जहां देश के लगभग 1 दर्जन से अधिक संतों वाह विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी के द्वारा इस यात्रा का स्वागत अयोध्या के प्रवेश द्वार पर करेंगे उसके बाद साथ यात्रा के साथ सभी संत कारसेवक पुरम पहुंचेंगे जहां भव्य कार्यक्रम के तहत इस यात्रा का समापन होगा जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है वहीं शरद शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में राम राज्य की स्थापना है और राम राज्य की स्थापना तभी संभव है जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो इसलिए आज इस यात्रा के माध्यम से देश के हिंदुओं को संगठित कर जनजागृति करने का कार्य किया जा रहा है इस कार्यक्रम में माना जा रहा है कि राम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के साथ देश देश भर से कई प्रमुख शंकराचार्य , जगद्गुरु, रामानुजाचार्य मौजूद होंगे वही बताया कि इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, पुरुषोत्तम नारायण सहित कई अन्य पदाधिकारी व अयोध्या के सैकड़ों संत भी मौजूद होंगे.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो