script

8 दिसंबर को अयोध्या में निकाली जाएगी राम बारात

locationअयोध्याPublished: Dec 03, 2021 10:43:10 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में भगवान श्री राम विवाह महोत्सव को लेकर मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

8 दिसंबर को अयोध्या में निकाली जाएगी राम बारात

8 दिसंबर को अयोध्या में निकाली जाएगी राम बारात

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम विवाह की तैयारी जोरों पर है। आज से विवाह महोत्सव को लेकर आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए मंदिरों को रंगीन लाइटों व फूल मालाओं से सजाए जाने का कार्य किया जा रहा है। 8 दिसंबर को भव्य राम बारात भी निकाली जाएगी। तो इस बार भी कोविड-19 काल का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
हिन्दू रीति रिवाज से मनाई जाएगी राम विवाह

राम नगरी अयोध्या में सैकड़ों वर्षो के बाद भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है ऐसे में भगवान श्री राम के विवाह महोत्सव के आयोजन भव्य रुप में मनाए जाने की तैयारी है लेकिन इस वर्ष भी कोविड-19 को देखते हुए इस आयोजन में भी सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे। अयोध्या में श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो गया है। मंदिरों में रामकथा रामलीला के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। वही 5 दिसम्बर से हिंदू रीति रिवाज से होने वाले विवाह में हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म, तेल पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। और 8 दिसंबर को भगवान श्री राम के भव्य बारात अयोध्या के मठ मंदिरों से निकाली जाएगी। अयोध्या के लोग बाराती बनकर नाचते गाते सड़कों पर निकलेंगे। और देर रात्रि भगवान श्रीराम व माता सीता का प्रतीकात्मक विवाह का आयोजन होगा। जिसको लेकर मंदिरों के साथ सजावट की गई है प्रमुख मंदिरों में से दशरथ महल, कनक भवन, रंग महल, राम कचेहरी, विभूति भवन, राम हर्षण कुंज, जानकी महल, राम वल्लभा कुंज, मणिराम दास छावनी सहित अन्य कई मंदिरों से भव्य राम बारात निकाली जाने की तैयारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो